यूपी के उप मुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा ने प्रयागराज दौरे में भाजपा के कार्यों का किया बखान, कांग्रेस पर किया तंज

डिप्‍टी सीएम डाक्‍टर दिनेश शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसा कि पहले महिलाओं को शौच क्रिया के लिए सूरज ढलने का इंतजार करना पड़ता था। इस पीड़ा को समझते हुए भाजपा सरकार के मुखिया नरेेंद्र मोदी ने हालात सुधारने के लिए गरीबों को शौचालय आवास आदि की सुविधा दी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:06 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:06 AM (IST)
यूपी के उप मुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा ने प्रयागराज दौरे में भाजपा के कार्यों का किया बखान, कांग्रेस पर किया तंज
उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा की।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। डा. भीमराव आंबेडकर और पं. दीन दयाल उपाध्याय के सपनों का भारत प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी बना रहे हैं। पूर्व की सरकारों में हर तरफ अव्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की कमी होती थी। अब स्थितियों को सुधारने के लिए कार्य हो रहा है। यह बात उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने प्रयागराज दौरे के दौरान कही।

गरीबों को शौचालय, आवास जैसी सुविधा मिली

कांग्रेस पर तंज कसा कि पहले महिलाओं को शौच क्रिया के लिए सूरज ढलने का इंतजार करना पड़ता था। इस पीड़ा को अगर किसी ने समझा तो भाजपा सरकार के मुखिया नरेेंद्र मोदी ने। उन्होंने हालात सुधारने के लिए गरीबों को शौचालय, आवास जैसी सुविधाओं को देने का कार्य किया। 24 तक सभी को पक्की छत देने का वायदा प्रधानमंत्री ने स्वयं से किया है। पहले लोग बिजली और पानी के लिए इंजीनियर के पास जाते थे। भाजपा की सरकार में इंजीनियर स्वयं लोगों के घर जाकर विद्युत और पानी का कनेक्शन दे रहे हैं। महिलाओं को सरकार ने मुफ्त में रसोई गैस बांटने का कार्य किया। पहले लोग बारिश के पानी से खेती पर निर्भर थे। इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न उपाय करते थे। मोदी-योगी सरकार अब गांव-गांव नहरों ट्यूबेल द्वारा फसलो की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करा रही है। किसानों को सम्मान निधि योजना द्वारा लाभाविन्त किया जा रहा है।

अंग्रेजों ने बहुत कुछ लूटा सिर्फ देश की संस्कृति और धर्म नहीं लूट पाए

उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए बहुत कुर्बानी देनी पड़ी। देश के नागरिकों को समान अधिकार और समान दर्जा मिल सके। इसके लिए हर स्तर पर प्रयास हो रहा है। विपक्षियों का बिना नाम लिए कहा कि, चुनाव आते ही कुछ लोग अपनी संस्कृति और धर्म भूल जाते हैं। उन्हें यह पता नहीं कि अंग्रेज सबकुछ भारत से लूट लिए। सिर्फ देश की संस्कृति और धर्म नहीं लूट पाए।

chat bot
आपका साथी