UP Chunav 2022: चुनाव से पहले पोलिंग बूथों पर बनेंगे नए मतदाता और दूर होगी कमियां
UP Assembly election 2022 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के पोलिंग बूथों पर सात 13 21 28 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जाएगी। इसे देखकर लोग जान सकते हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में है या नहीं।
प्रतापगढ़, जागरण संवाददाता। अगले महीने से बूथों पर कैंप लगाकर नए मतदाता बनाए जाएंगे। इसके साथ ही मतदाता पहचानपत्र की त्रुटियों को भी दूर किया जाएगा। इसके बारे में डीआइओएस द्वारा शिक्षकों के माध्यम से बच्चों को जानकारी दी जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के पोलिंग बूथों पर सात, 13, 21 व 28 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जाएगी। इसे देखकर लोग जान सकते हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में है या नहीं। यदि है तो उसमें कोई गलती तो नहीं है। यदि कोई गलती है, तो उसे सुधारने को फार्म भर सकते हैं। इस के अलावा नए वोटर कार्ड के लिए नए फॉर्म भरे जाएंगे। पोलिंग बूथ पर बीएलओ बैठेंगे। यदि वोटर लिस्ट में नाम नहीं है, तो छह नंबर फार्म भर कर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
प्रयागराज में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की प्रकिया शुरू
प्रयागराज : विधान सभा चुनाव को देखते हुए वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एडीएम प्रशासन वीएस दुबे ने बताया कि शनिवार को सभी बीएलओ निर्धारित पोलिंग बूथ पर रहेंगे। इस दौरान नए वोटर नाम जुड़वाने का फार्म भर सकते हैं। साथ ही नाम संशोधन का भी फार्म भरा जाएगा।
नया वोटर कार्ड बनवाने को लगेंगे यह कागजात
-दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो-राशन कार्ड की फोटो कापी या आधार कार्ड की फोटो कापी-
जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फोटो कापी
-18 वर्ष की होनी चाहिए उम्र
-घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फोटो कापी
डीआइओएस ने बताया
नवंबर माह में पाेलिंग बूथों पर कैंप लगाया जाएगा। इसमें बीएलओ मौजूद रहेंगे। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के वोटर कार्ड बनाने के साथ ही त्रुटियां दूर की जाएंगी।
-सर्वदाप नंद, डीआइओएस
आगामी चुनाव में जीत का गुरु मंत्र बताया
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल कार्यसमिति की बैठक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार चौरसिया के संयोजन में डाकबंगले में की गई। अध्यक्ष्राता करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में जीत का गुरु मंत्र बताया। उनके उत्साह की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इन कार्यकर्ताओं के बदौलत फिर से भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त करेगी। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार चौरसिया ने कहा कि भाजपा ने हमेशा पिछड़े वर्ग का सम्मान किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से पिछड़ा वर्ग भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों से लाभान्वित और प्रभावित होकर भाजपा को विजयी बनाकर उसके सभी उम्मीदवारो को विधानसभा भेजने का काम करेगा। संचालन विनोद कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गिरीश जायसवाल, संजय पाल, राकेश कुमार वर्मा, राम केवल चौरसिया, अशोक कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।