यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह बोले- जनता तय करे क्या चाहिए, एक तरफ राम तो दूसरी तरफ जिन्ना

मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सभी राजनीतिक दल जातिवादी गणित भिड़ा रहे हैं। वह वोट के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की केमिस्ट्री पर काम करते हुए सभी के हित में काम कर रही है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 02:10 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 02:10 PM (IST)
यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह बोले- जनता तय करे क्या चाहिए, एक तरफ राम तो दूसरी तरफ जिन्ना
भाजपा के मंडलीय व्यापारी सम्मेलन में पंहुचे कैबिनेट मंत्री सिंद्धार्थ नाथ सिंह ने खास बातचीत की।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। राजनीतिक दलों ने एक दूसरे पर सियासी हमला तेज कर दिया है। शुक्रवार को भाजपा के मंडलीय व्यापारी सम्मेलन में पंहुचे कैबिनेट मंत्री सिंद्धार्थ नाथ सिंह ने खास बातचीत में कुछ यूं कहा। उन्‍होंने कहा कि विधान सभा चुनाव में जनता तय करेगी कि उसे क्या चाहिए। एक तरफ राम हैं तो दूसरी तरफ जिन्ना हैं। भाजपा राष्ट्रवाद के भाव की जागते हुवे देश जो एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य जर रही है, जबकि विपक्ष जिन्ना का अनुसरण कर देश को टुकड़ों में बटाने की कोशिश कर रहा है।

बोले मंत्री- हमारे एजेंडे में मथुरा और काशी नया नहीं है

मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सभी राजनीतिक दल जातिवादी गणित भिड़ा रहे हैं। वह वोट के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। भाजपा 'सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास' की केमिस्ट्री पर काम करते हुए सभी के हित में काम कर रही है। मथुरा और काशी के संदर्भ में कैबिनेट मंत्री सिंद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि हमारे एजेंडे में मथुरा, काशी नया नहीं है। हम तो पहले से इसे लेकर चल रहे हैं।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

सिद्धार्थ नाथ सिंह बोले कि खास यह कि काशी में कारिडोर बन रहा है। मथुरा के कई जिले धार्मिक पहले से घोषित हैं। भाजपा किसी एक नहीं, सभी धार्मिक स्थलों के विकास के लिए कार्य कर रही है। ऐसा इसलिए कि धार्मिक स्थल संस्कृत विकास का माध्यम हैं। इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जो आर्थिक गतिविधि को भी बढ़ाने में सहायक होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पार्टी को प्रेरणादायक नेतृत्व प्रदान कर रहे

भाजपा महानगर कार्यालय सिविल लाइंस में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 61वें जन्मदिन के अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने उनकी तस्वीर पर तिलक लगाकर बधाई दी। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पार्टी को प्रेरणादायक नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनके पास समृद्धि प्रशासनिक एवं विधायी अनुभव है। बधाई देने वालों में शशि वाष्र्णेय, राजेश केसरवानी, शैलेंद्र मौर्य, राजेश कुमार गुप्ता, सौरभ भूषण शर्मा, राजेश राजभर, राहुल गुप्ता, गौरव सिंह, विमलेश पटेल, सुधाकर आदि रहे।

chat bot
आपका साथी