UP कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह बोले- कोविड-19 प्रभावित परिवारों व युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा

मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने जिला उद्योग एवं खादी व ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि विभाग की सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाए। युवाओं से फार्म भरवा कर स्वरोजगार से जोड़ा जाए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 03:34 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 03:34 PM (IST)
UP कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह बोले- कोविड-19 प्रभावित परिवारों व युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा
उत्‍तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कोरोना प्रभावित लोगों व युवाओं को रोजगार का आश्‍वासन दिया।

जिला उद्योग एवं खादी व ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की

प्रयागराज, जेएनएन। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी से प्रयागराज शहर पश्चिमी के तमाम परिवारों ने अपने मुखिया को खोया है। इससे उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सभी पीडि़त परिवार के लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा, जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकें। युवाओं की भी योजना में सहभागिता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए 75 से 100 कैंप लगाए जाएंगे।

मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने जिला उद्योग एवं खादी व ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि विभाग की सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाए। युवाओं से फार्म भरवा कर स्वरोजगार से जोड़ा जाए। शहर पश्चिमी में अब तक करीब 800 लोगों को एमएसएमई विभाग की ओर से रोजगार उपलब्ध कराया गया है। आगे भी यह क्रम जारी रहेगा।

विधायक प्रतिनिधि दिनेश तिवारी ने बताया कि 19 जून को डूडा अधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ ही नगर निगम कैंप कार्यालय पर रोड पटरी दुकानदार, फल सब्जी विक्रेता, ऑटो, बस, रिक्शा चालकों के कोविड टीकाकरण अभियान की भी शुरुआत कैबिनेट मंत्री कराएंगे। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग एके चौरसिया, राम औतार यादव, कमलेश कुमार, राम लोचन साहू, राजू राय, गौरव गुप्ता, दीना नाथ कुशवाहा, ज्ञान बाबू केसरवानी, कौशकी सिंह पटेल, संजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी