यूपी के कैबिनेट मंत्री नंदी ने प्रयागराज में कहा-भाजपा का परचम लहराने में कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंदी प्रयागराज में शहर दक्षिणी के बूथ अध्यक्षों सेक्टर प्रभारियों मंडल अध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ उनके परिवार के लोगों का भी सहयोग पार्टी के साथ रहता है तभी वह स्वच्छंद होकर अपना कार्य कर सकते हैं।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 09:46 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 09:46 AM (IST)
यूपी के कैबिनेट मंत्री नंदी ने प्रयागराज में कहा-भाजपा का परचम लहराने में कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका
उत्‍तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्‍ता नंदी।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं। उन्हीं के त्याग और परिश्रम से दल व संगठन आगे बढ़ते हैं। वर्तमान में यदि भाजपा का परचम लहरा रहा है तो उसके पीछे कार्यकर्ताओ की निष्ठा, लगन और मेहनत है।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंदी प्रयागराज में शहर दक्षिणी के बूथ अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ उनके परिवार के लोगों का भी सहयोग पार्टी के साथ रहता है, तभी वह स्वच्छंद होकर अपना कार्य कर सकते हैं। इसी बात को ध्यान रखकर कैबिनेट मंत्री ने शहर दक्षिणी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ उनके परिवार के लोगों को भी सम्मानित करने का फैसला किया है।

'आप के बीच अभियान' के तहत मंत्री नंदी जा रहे घर-घर

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी प्रयाग प्रवास के दौरान अपने क्षेत्र का सघन दौरा कर रहे हैं। 'आप के बीच अभियान' कार्यक्रम के तहत मंत्री नंदी ग्रामीण इलाकों में भी भ्रमण कर रहे हैं। लोगों की समस्याओं को भी सुन रहे हैं। वह रात्रि प्रवास भी गांव में किसी कार्यकर्ता के घर कर रहे हैं। पिछले दिनों कोरांव में वह एक कार्यकर्ता के घर रुके। वहीं पर भोजन करने के साथ गांव के लोगों से भी मिले।

नंदी व्यापारियों को दे रहे सुरक्षा का भरोसा

कैबिनेट मंत्री ने लोगों से मिलने के दौरान व्यापारियों से भी मुलाकात की। उनकी समस्याओं को भी सुना। खास कर पुलिसिया उत्पीडऩ की कई शिकायतें मिलीं। उसे तुरंत संज्ञान में लेकर समाधान के लिए भी निर्देशित किया।

chat bot
आपका साथी