UP Board Exam 2021 Preparation: यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट छात्र-छात्राओं को टिप्‍स, अंग्रेजी में अच्‍छे अंक पाने को ऐसे करें पढ़ाई

UP Board Exam 2021 जीजीआइसी की शिक्षक रचना गुप्ता कहती हैं कि यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा में अच्‍छे नंबर लाने को जरूरी है कि स्पेलिंग सही लिखें। लिखावट को भी सुंदर और व्यवस्थित रखें। प्रश्नों का उत्तर क्रम से लिखेंगे तो परीक्षक पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकेंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 01:36 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 01:36 PM (IST)
UP Board Exam 2021 Preparation: यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट छात्र-छात्राओं को टिप्‍स, अंग्रेजी में अच्‍छे अंक पाने को ऐसे करें पढ़ाई
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय में सुंदर लिखावट और सही स्पेलिंग अच्छे अंक दिलाएगी।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में अंग्रेजी विषय छात्र-छात्राओं को परेशान करती है। अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको विशेषज्ञ अध्‍यापक की टिप्‍स बता रहे हैं। विशेषज्ञ की सलाह मानकर आप अंग्रेजी में अच्छे अंक प्राप्‍त कर सकते हैं। इसके लिए कुछ खास बातों का ख्‍याल रखना होगा।

जीजीआइसी की शिक्षक रचना गुप्ता के अनुसार परीक्षा कक्ष में उत्तर लिखने में समय प्रबंधन बहुत महत्वपूर्ण होता है। पहले प्रश्नपत्र को शांत भाव से पढ़ें। न समझ में आए तो दोबारा पढ़ें। जल्दबाजी में घबराने की जरूरत नहीं है। पूरे प्रश्न का उत्तर न आए तो जितना आए उतना ही लिख दें। कुछ न कुछ अंक जरूर मिलेंगे। खासकर व्याकरण संबंधी प्रश्न पूर्णांक दिलाने में सहायक होते हैं। व्याकरण के प्रश्न कठिन बिलकुल नहीं होते हैं बल्कि उन्हें समझने की जरूरत होती है। एक बार समझ गए तो परीक्षा के बाद भी वह आसान बने रहते हैं। फिर अंग्रेजी भी अन्य विषयों की तरह सरल हो जाती है।

गुरु मंत्र

- समय से सोने और जागने की आदत डालें।

- परीक्षा तक मोबाइल से दूरी बनाकर रखें। उसे सिर्फ पढ़ाई का साधन समझें न कि मनोरंजन का।

- भरपूर नींद लें, भोजन में पोषण का ध्यान रखें।

- प्रश्न के उत्तर लिखते समय शब्द सीमा का पूरा ख्याल रखें।

- कोई भी प्रश्न छूटने न दें। जितना आए कम से कम उतने का उत्तर जरूर लिखें।

ध्यान देने वाले बिंदु

- जिस प्रश्न के लिए जितने अंक निर्धारित हैं उसके अनुसार ही उत्तर लिखें। अधिक लिखने से अधिक अंक नहीं मिलेंगे।

- कम से कम दस मॉडल प्रश्नपत्रों का लिखकर अभ्यास करें। इससे प्रश्नपत्र का प्रारूप स्पष्ट हो जाएगा।

- निबंध लेखन और पैराग्राफ की व्याख्या संबंधी प्रश्न का उत्तर निर्धारित प्रारूप के अनुसार दें।

- प्रोज और पोइट्री के अध्याय का नाम सही लिखें।

- पाठ के लेखकों का नाम भी सही सही लिखें। इसके लिए कम से कम एक अंक जरूर मिलेंगे।

- स्पेलिंग भी याद करें। इससे रिफरेंश लिखने में सहूलियत होगी।

- ङ्क्षहदी से अंग्रेजी अनुवाद के समय टेंस का ध्यान जरूर रखें।

- जिस टेंस में पैराग्राफ दिया गया हो उसी में अनुवाद भी करें।

- अंग्रेजी के शब्दकोष पर ध्यान दें।

- अनसीन पैसेज को पहले ठीक से पढ़ लें। उसके बाद उससे संबंधित पूछे गए प्रश्नों का उत्तर लिखें।

परीक्षा से पहले पाठ्यक्रम जानें

- इस बार पाठ्यक्रम में तीस प्रतिशत की कमी की गई है।

- प्रोज में सिर्फ पांच अध्याय शामिल हैं। दो अध्याय हटा दिए गए हैं।

- पोइट्री में भी सिर्फ सात अध्याय से प्रश्न पूछे जाएंगे। तीन अध्याय हटा दिए गए हैं।

- इस बार मर्चेंट आफ वेनिस को पाठ्यक्रम से हटा दिया गया है।

- प्रश्न चार जो मर्चेंट आफ वेनिस से संबंधित प्रश्न रहता था वह इस बार नहीं रहेगा।

- शॉर्ट स्टोरी में भी एक अध्याय हटा दिया गया है। सिर्फ तीन अध्याय से प्रश्न पूछे जाएंगे।

प्रश्नपत्र का स्वरूप

- पूरा प्रश्नपत्र 100 अंक का रहेगा।

- प्रश्नपत्र दो भाग ए और बी में विभाजित रहेगा। दोनों खंड 50-50 अंक के रहेंगे।

- पहले प्रश्न में प्रोज के किसी अध्याय की व्याख्या करनी होगी। यह प्रश्न दस अंक का रहेगा।

- दूसरे प्रश्न में प्रोज के अध्याय से संबंधित छोटे प्रश्न पूछे जाएंगे। इनकी संख्या तीन रहेगी। कोई एक करना होगा। इसके लिए पांच अंक दिए जाएंगे।

- तीसरा प्रश्न शब्द कोश से संबंधित होगा। यह चार अंक का रहेगा।

- चौथा प्रश्न शार्ट स्टोरी से रहेगा। इसमें तीन प्रश्न पूछे जाएंगे। दो करने होंगे। प्रत्येक पांच अंक का होगा।

- प्रश्न पांच पोइट्री से रहेगा। दो पैराग्राफ दिए जाएंगे। इनमें से किसी एक की व्याख्या करनी रहेगी। यह प्रश्न दस अंक का होगा।

- प्रश्न छह में पोयम से किसी एक का सेंट्रल आइडिया लिखना होगा। इसके लिए सात अंक मिलेंगे।

- सातवां प्रश्न फीगर आफ स्पीच से संबंधित रहेगा। किसी एक फीगर आफ स्पीच की परिभाषा और उदाहरण लिखना होगा। यह चार अंक का प्रश्न रहेगा।

- प्रश्न आठ से बी खंड शुरू होगा। यह भी पचास अंक का होगा।

- प्रश्न आठ में चार भाग होंगे। प्रत्येक दो अंक के होंगे। इसमें डायरेक्ट, इन डायरेक्ट, सिंथेसिस, ट्रांसफार्मेशन, सिंटैक्स से संबंधित रहेगा।

- प्रश्न नौ में पांच भाग होंगे। इसमेें ईडियम एंड फ्रेजेज, एंटानिम-सिनानिम, वन वर्ड सब्सटीट्यूशन, होमोफोंस बताने होंगे। कुल 14 अंक का यह प्रश्न रहेगा।

- प्रश्न दस के तीन भाग होंगे। इसमें से किसी एक का उत्तर लिखना होगा। यह दस अंक का रहेगा।

- प्रश्न 11 में दिए गए विषय में से किसी एक पर निबंध लिखना होगा। इसके लिए 12 अंक दिए जाएंगे।

- प्रश्न 12 अनसीन पैसेज से संबंधित रहेगा। इसके लिए छह अंक दिए जाएंगे। इसे पढ़कर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर लिखना रहेगा।

chat bot
आपका साथी