UP Board Exam 2021 Preparation: यूपी बोर्ड हाईस्‍कूल के विद्यार्थियों को टिप्‍स, सामाजिक विज्ञान में अच्‍छे अंक पाने को ऐसे करें पढ़ाई

UP Board Exam 2021 Preparation हाईस्‍कूल सामाजिक विज्ञान के छात्र-छात्राओं को प्रयागराज के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक अनूप सिंह ने टिप्‍स दिया है। उन्‍होंने कहा कि अच्छे अंक प्राप्‍त के लिए महत्वपूर्ण तारीखों को चार्ट बनाकर याद करें।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:02 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:02 PM (IST)
UP Board Exam 2021 Preparation: यूपी बोर्ड हाईस्‍कूल के विद्यार्थियों को टिप्‍स, सामाजिक विज्ञान में अच्‍छे अंक पाने को ऐसे करें पढ़ाई
हाईस्‍कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में अच्‍छे अंक लाने के लिए महत्वपूर्ण तारीख चार्ट पर लिखकर आते-जाते दोहराते रहें।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल में सामाजिक विज्ञान के छात्र-छात्राओं के लिए यहां आवश्‍यक टिप्‍स दिए जा रहे हैं। यह सलाह विशेषज्ञ अध्‍यापक दे रहे हैं। इस पर अमल करके विद्यार्थी इस विषय में अच्‍छे अंक प्राप्‍त कर सकते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि अच्छे अंक के लिए विषय को गहनता से पढ़ें। अच्छे अंक, सामान्य ज्ञान के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मदद मिलेगी।

शिक्षक अनूप सिंह ने विद्यार्थियों को दिया टिप्‍स

रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक अनूप सिंह ने दैनिक जागरण के फेसबुक लाइव कार्यक्रम 'है तैयार हम' में विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि विषय को रटें नहीं, लिखकर कर अभ्यास करें। पाठ्य पुस्तक को जरूर पढ़ें। कई बार छात्र-छात्राएं प्रश्न बैंक को आधार बनाकर पढ़ाई करते हैं, इससे न तो पूरी जानकारी मिलती है और न ही अच्छे अंक।

इन अध्यायों पर विशेष ध्यान दें

- भारत और समकालीन विश्व-2 पुस्तक से सिर्फ यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय, भारत में राष्ट्रवाद और भूमंडलीकृत विश्व का बनना महत्वपूर्ण है।

-भूगोल में संसाधन एवं विकास, कृषि, खनिज तथा ऊर्जा संसाधन, राष्ट्रीय अर्थ व्यवस्था की जीवन रेखाएं अध्याय से प्रश्न पूछे जाएंगे।

- मानचित्र संबंधी प्रश्नों को हल करने के लिए वन एवं वन्य जीव संसाधन, जल संसाधन अध्याय पर विशेष ध्यान दें।

- नागरिक शास्त्र में सत्ता की साझेदारी, संघवाद, लोकतंत्र और विविधता, जन संघर्ष और आंदोलन, लोकतंत्र के परिणाम, लोकतंत्र की चुनौतियां अध्याय ध्यान से पढ़ें।

- अर्थशास्त्र खंड के लिए विकास, भारतीय अर्थ व्यवस्था के क्षेत्र, वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था और उपभोक्ता अधिकार संबंधी अध्याय महत्वपूर्ण है।

किस भाग से कितने अंक के प्रश्न

- भारत और समकालीन विश्व-2 व समकालीन भारत-2 से भी 20-20 और लोकतांत्रिक राजनीति-2 व आर्थिक विकास की समझ से 15-15 अंक के प्रश्न रहेंगे।

प्रश्नों का वितरण अध्याय के अनुसार

यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय और भारत में राष्ट्रवाद अध्याय से नौ अंक, भूमंडलीकृत विश्व का बनना से छह अंक जबकि मानचित्र संबंधी प्रश्न पांच अंक, भूगोल में संसाधन एवं विकास, कृषि अध्याय से नौ अंक, खनिज तथा ऊर्जा संसाधन, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रखाएं अध्याय से छह अंक, नागरिक शास्त्र में सत्ता की साझेदारी, संघवाद, लोकतंत्र और विविधता अध्याय से कुल आठ अंक, जनसंघर्ष और आंदोलन, लोकतंत्र के परिणाम, लोकतंत्र की चुनौतियां अध्याय से कुल सात अंक, अर्थशास्त्र खंड में विकास, भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्र से नौ अंक तथा वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था, उपभोक्ता अधिकार अध्याय से छह अंक के प्रश्न रहेंगे।

महत्वपूर्ण बिंदु

- खंड क में इतिहास, नागरिकशास्त्र, खंड ख में भूगोल व अर्थशास्त्र से संंबंधित 14-14 अनिवार्य प्रश्न पूछे जाएंगे।

इनका रखें ध्यान

- कॉपियों का मूल्यांकन अलग अलग शिक्षक करते हैं इसलिए दोनों खंड के प्रश्नों को अलग अलग हल करें।

- प्रश्न एक से छह तक और 15 से 20 तक बहुविकल्पी प्रश्न होंगे।

- प्रश्न सात से नौ और 21 से 23 अति लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे।

- प्रश्न 10 व 11 और 24, 25 लघु उत्तरीय होगा।

- प्रश्न 12, 13 व 26, 27 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न रहेगा। यह समाजिक विज्ञान के चारों भाग से एक-एक प्रश्न पूछा जाएगा।

- प्रश्न 14 व 28 मानचित्र से संबंधित रहेगा। जो इतिहास व भूगोल से संबंद्ध रहेगा।

- मानचित्र के 'भारत में राष्ट्रवादÓ अध्याय से संबंधित घटनाओं से पूछा जाएगा।

- भूगोल से संबंधित मानचित्र के लिए मृदा के प्रमुख प्रकार की पहचान, बहुउद्देशीय परियोजनाएं, प्रमुख नदियां, राष्ट्रीय उद्यान, गेहूं व चावल के उत्पादक क्षेत्र, गन्ना, चाय, काफी, रबड़, कपास जूट के उत्पादक राज्य, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, परमाणु संयत्र, खनिज संबंधी जानकारी जरूर रखें।

chat bot
आपका साथी