UP Assembly Election 2022: सीलबंद लिफाफे में कांग्रेस पार्टी हाईकमान को भेजी गई दावेदारों की सूची

UP Assembly Election 2022 करीब 300 कांग्रेस के टिकट दावेदारों की स्क्रीनिंग हुई जिनमें 50 महिला आवेदक थीं। स्‍क्रीनिंग में टिकट की चाह वाले युवा दावेदारों की संख्या ज्यादा रही। स्‍क्रीनिंग के बाद कमेटी के सदस्य सीलबंद लिफाफे में सूची लेकर दिल्ली रवाना हो गए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:15 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:15 AM (IST)
UP Assembly Election 2022: सीलबंद लिफाफे में कांग्रेस पार्टी हाईकमान को भेजी गई दावेदारों की सूची
कांग्रेस से टिकट मांगने वाले 300 दावेदारों का इंटरव्यू हुआ। अब पार्टी हाई कमान की तरफ से अंतिम निर्णय होगा।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी में टिकट के दावेदारों की सूची को सीलबंद लिफाफे में पार्टी हाईकमान को भेज दी गई है। प्रदेश के 14 जिलों के कांग्रेसियों के भावी उम्‍मीदवारों का टिकट वितरण से पूर्व प्रयागराज में इंटरव्यू यहां चल रहा था। महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्‍य वर्षा गायकवाड़ ने दावेदारों का प्रयागराज में दो दिन इंटरव्यू लिया।

प्रदेश के कई जिलों के दावेदारों की प्रयागराज में हुई स्‍क्रीनिंग

प्रयागराज में तीन मंडल प्रयागराज, मीरजापुर और चित्रकूट मंडल के विधान सभा सीटों के लिए दावेदारी करने वाले कांग्रेसियों का इंटरव्यू शुक्रवार और शनिवार को हुआ। शुक्रवार को पहले दिन सोनभद्र, बांदा, भदोही, कौशांबी, प्रयागराज शहर, चित्रकूट, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और मीरजापुर के विधान सभा सीटों से टिकट के दावारों का इंटरव्यू लिया गया। दूसरे दिन शनिवार को प्रयागराज के यमुनापार और गंगापार के के विधानसभा सीटों से टिकट मांगने वालों का इंटरव्यू हुआ।

300 दावेदारों की स्‍क्रीनिंग में 50 महिला आवेदक

इसमें तकरीबन 300 आवेदकों की स्क्रीनिंग हुई, जिनमें 50 महिला आवेदक थीं। स्‍क्रीनिंग में टिकट की चाह वाले युवा दावेदारों की संख्या सबसे ज्यादा रही। कई पुरनिए भी कतार में दिखे। स्‍क्रीनिंग के बाद कमेटी के सदस्य सीलबंद लिफाफे में सूची लेकर दिल्ली रवाना हो गए।

दावेदारों से पूछे गए सवाल

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और शहर उत्तरी से टिकट के इकलौते आवेदक मुकुंद तिवारी ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी से जुड़े ही सवाल पूछे। पार्टी से आप कब जुड़े हैं? पार्टी को मजबूत करने के लिए क्या प्रयास किए? पार्टी आने वाले दिनों में कैसे मजबूत होगी? यह भी पूछा गया कि उनके विधान सभा सीट या जनपद में कांग्रेस की क्या स्थिति होगी।

chat bot
आपका साथी