UP Assembly Election 2022: 'गुरुओं' को साधने प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, अनोखा स्‍वागत

UP Assembly Election 2022 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को नवाबगंज में भाजपा के शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ की ओर से क्षेत्रीय सम्मेलन को भी संबोधित करना है। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रपति व राज्यपाल सम्मान से पुरस्कृत डा. दिवाकर मिश्र व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद रहेंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 03:14 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 03:14 PM (IST)
UP Assembly Election 2022: 'गुरुओं' को साधने प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, अनोखा स्‍वागत
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज में कमल का फूल देकर स्‍वागत किया गया।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार की अपराह्न करीब 2:30 बजे संगम नगरी पहुंचे। उनके स्वागत के लिए तमाम भाजपाई बमरौली एयरपोर्ट पर डिप्‍टी सीएम का अनोखे अंदाज में स्‍वागत किया। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की अगुवाई में पार्टी के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कमल का फूल देकर उनका भव्य स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ने सभी से हालचाल पूछने के साथ ही चुनावी टोह भी ली।

नवाबगंज में शिक्षण संस्‍थान प्रकोष्‍ठ के सम्‍मेलन को करेंगे संबोधित

गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को नवाबगंज में भाजपा के शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ की ओर से क्षेत्रीय सम्मेलन को भी संबोधित करना है। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रपति व राज्यपाल सम्मान से पुरस्कृत डा. दिवाकर मिश्र व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद रहेंगे। आयोजन से शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को साधने का प्रयास किया जाएगा। आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए यह सम्मेलन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ओबीसी, एससी व ब्राह्मण वोट की गणित को भी संतुष्ट करने की कोशिश

नवाबगंज में होने वाले इस आयोजन से ओबीसी, एससी के साथ ब्राह्मण वोट की गणित को भी संतुष्ट करने की कोशिश होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री तमाम अलग अलग आयोजनों में भी शिरकत करेंगे। एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में विधायक हर्षवर्धन वजपेई, सुबोध सिंह, राजेश केसरवानी, अवधेश चंद गुप्ता आदि शामिल रहे।

संकट मोचन हनुमान मंदिर दारागंज में भी नवाएंगे शीश

भाजपा संस्कृति प्रकोष्ठ की तरफ से भी कई आयोजन दारागंज में किए गए हैं। इनमें भी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। शाम करीब चार बजे दारागंज स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में होने वाले अखंड रामायण पाठ में शामिल होने के साथ नवनिर्मित हाल का लाेकार्पण भी करेंगे। वह हनुमान जी को शीश नवाएंगे। उनके साथ भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी प्रांत अवधेश चंद्र गुप्ता, तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया, राजेश निषाद भरत निषाद, सुभाष वैश्य, यश विक्रम त्रिपाठी, संतोष मिश्रा आदि मौजूद रहेंगे।

chat bot
आपका साथी