UP 69000 Shikshak Bharti: शिक्षक भर्ती की चयन सूची में पुरुषों का दबदबा, महिलाएं डेढ़ हजार कम

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने प्राथमिक स्कूलों के लिए 36590 पदों की सूची में चयनितों के आवंटित जिले में दूसरी बार भी बदलाव नहीं किया है। 67867 पदों की सूची में जिस अभ्यर्थी को जो जिला आवंटित हुआ था उन्हें उसी जिले में भेजा गया है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 05:51 PM (IST)
UP 69000 Shikshak Bharti: शिक्षक भर्ती की चयन सूची में पुरुषों का दबदबा, महिलाएं डेढ़ हजार कम
प्राथमिक स्कूलों के लिए 36590 पदों की सूची में चयनितों के आवंटित जिले में बदलाव नहीं किया गया है।

प्रयागराज [धर्मेश अवस्थी]। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने प्राथमिक स्कूलों के लिए 36590 पदों की सूची में चयनितों के आवंटित जिले में दूसरी बार भी बदलाव नहीं किया है। 67867 पदों की सूची में जिस अभ्यर्थी को जो जिला आवंटित हुआ था, उन्हें उसी जिले में भेजा गया है। मनचाहा जिला देने में प्रदेश के पांच जिलों में सारी सीटें भर चुकी हैं, वहीं सीतापुर सहित कई ऐसे भी जिले हैं जहां अधिकांश सीटें अब काउंसिलिंग कराकर भरेंगी। 

69000 पदों की शिक्षक भर्ती का जिला आवंटन एक जून को किया गया था। उस समय 67867 अभ्यर्थियों में से अधिकांश को मनचाहा जिला मिल गया था। शीर्ष कोर्ट के आदेश से भर्ती के कुल पदों पर दो चरण में चयन हुआ है। दोनों बार एक ही सूची से चयनितों का जिला आवंटन किया गया। परिषद का दावा है कि किसी भी अभ्यर्थी का जिला आवंटन बदला नहीं गया है। यह जरूर है कि दूसरी चयन सूची में पुरुषों का चयन अधिक हुआ है। सूची में 19027 पुरुष तो 17563 महिलाओं को जगह मिली है।

यहां दूसरे चरण की काउंसिलिंग नहीं : जिलावार आवंटन में लखनऊ, मऊ, गाजियाबाद, वाराणसी और बागपत के सारे पद पहले चरण में ही भर चुके हैं। यहां दूसरे चरण की काउंसिलिंग नहीं होगी।

इन जिलों में पदों की भरमार : उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने बताया कि जिला आवंटन सूची के अनुसार सीतापुर में 2014, कुशीनगर में 1935, आगरा में 130, लखीमपुर खीरी में 1716, महराजगंज में 1328, अलीगढ़ 643, अमेठी 523, बलिया 909, बलरामपुर 350, बरेली 490, बस्ती 920, बिजनौर 231, इटावा 234, गोरखपुर 647 का आवंटन हुआ।

इन जिलों में बहुत कम चयनित : उन्नाव 145, अयोध्या 123, अंबेडकर नगर 62, कानपुर देहात 41, प्रयागराज में महज तीन को आवंटित हुआ है।

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दूसरी लिस्ट जारी, 36590 अभ्यर्थियों को जिला आवंटित

chat bot
आपका साथी