गंगा-जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने के लिए प्रयागराज में अनूठा कार्यक्रम, सर्वधर्म सद्भाव महोत्सव में जुटे विशिष्‍टजन

प्रयागराज में सर्वधर्म सद्भाव महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी कमलेश सिंह ने कहा कि एक मुस्लिम महिला होकर भी समाजसेवी रजिया सुल्तान द्वारा सर्वधर्म सद्भाव महोत्सव का आयोजन करवाना प्रेरणादायी है। भारत की एकता और अखंडता बहुत मजबूत है।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 11:41 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 11:41 AM (IST)
गंगा-जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने के लिए प्रयागराज में अनूठा कार्यक्रम, सर्वधर्म सद्भाव महोत्सव में जुटे विशिष्‍टजन
प्रयागराज में सर्वधर्म सद्भाव महोत्सव का आयोजन किया गया।

प्रयागराज, जेएनएन। भारतीय जनहित कल्याण समिति प्रयागराज के तत्वाधान में धार्मिक एकता का प्रतीक सर्वधर्म सद्भाव महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रयागराज शहर में आनंद भवन के पास कर्नलगंज पर आयोजित महोत्सव में श्रद्धालुओं को खिचड़ी, चाय व फल वितरित किया गया। साथ ही गंगा-जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने के लिए कवि सम्मेलन व मुशायरा का आयोजन हुआ।

शायर नायाब बलयावी ने 'न टूट सकेगा हिंदुस्तान-लहु का एक-एक कतरा कर देंगे कुर्बान...' सुनाकर श्रोताओं में देशभक्ति की अलख जगा दिया। वहीं कार्यक्रम संयोजक रजिया सुल्तान ने 'यह संगम आरती पुकारती मां गंगे...' सुनाया तो श्रोताओं की तालियों से पंडाल गूंज गया। शिवराम उपाध्याय ने 'हो चुकी नफरत की बातें इस चमन में बहुत बार, अब अमन की इस जमीं पर प्यार बोना चाहिए...' सुनाकर वाहवाही बटोरी।

डॉ. वीरेंद्र तिवारी, नजर इलाहाबादी, बिहारी लाल अम्बर, लोकेश कुमार शुक्ल, मखदूम फूलपुरी आदि की रचनाओं को सुनकर श्रोता आनंदित हो गये। मुख्य अतिथि समाजसेवी कमलेश सिंह ने कहा कि एक मुस्लिम महिला होकर भी समाजसेवी रजिया सुल्तान द्वारा सर्वधर्म सद्भाव महोत्सव का आयोजन करवाना प्रेरणादायी है। भारत की एकता और अखंडता बहुत मजबूत है। इस कार्यक्रम के जरिए उसे बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, रजिया सुल्तान ने कहा कि भारत में प्रेम बसता है। हर धर्म के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। दूसरे देशवासी भारतीय संस्कृति से सीख लें।

अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंडलायुक्त आरएस वर्मा ने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने वाला यह कार्यक्रम अनूठा है। इसके जरिए समाज की सच्ची तस्वीर पेश की गई है। संचालन पूर्व सुबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में डॉ. सोनिया, सैदुलरब, डॉ. हेमंत, डॉ. प्रमोद शुक्ल, जेएन यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन राय, रंजना कक्कड़, रमेश पांडेय, मंजू, काजल, धीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रमोद बंसल महारानी चाय, राजा संस्कार, अनिल भट्ट आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी