प्रयागराज में दो महिलाओं की मौत, एक ने आत्महत्या किया तो दूसरी की संदिग्ध मौत
फाफामऊ थाना क्षेत्र के रुदापुर गांव में शुक्रवार की सुबह कमरे के अंदर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फाफामऊ पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। वहीं दूसरी ओर यमुनापार के खीरी में एक महिला ने आत्महत्या कर लिया।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज जनपद के दो थाना इलाकों में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों मौत गुरुवार की रात व शुक्रवार की सुबह हुई। फाफामऊ थाना क्षेत्र के रुदापुर में संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की लाश कमरे के अंदर चारपाई पर मिली। हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं खीरी थाना क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। दोनों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
पति ने की थी दाे शादियां, दोनों पत्नियां साथ रहती थीं
फाफामऊ थाना क्षेत्र के रुदापुर गांव में शुक्रवार की सुबह कमरे के अंदर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फाफामऊ पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। रुदापुर गांव के रहने वाले जहांगीर अहमद की पत्नी नाजिया 27 की कमरे के अंदर चारपाई पर लाश देख घर के लोग पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक फाफामऊ विनोद कुमार सोनकर का कहना है कि महिला के पति ने दो शादी की थी। दोनों ही पत्नियां साथ ही रहती थीं। हालांकि मौत संदिग्ध लग रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। नाजिया का ऐ बच्चा है। इसमें हत्या की भी ग्रामीण संभावना जता रहे हैं।
पति से कहासुनी के बाद आत्महत्या की
दूसरी घटना खीरी थाना क्षेत्र में हुई। यहां के ग्राम सभा घोरहा मजरा धनेष्ठा में एक विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताते हैं कि पति-पत्नी में कहासुनी के बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। जिस महिला की मौत हुई वह 30 वर्षीय प्रतीमा देवी पत्नी धीरेंद्र चौहान थी। सूचना के कुछ घंटे बाद पुलिस पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद परिवार के सदस्यों से पुलिस ने पूछताछ की।
सई नदी किनारे युवक का शव मिला
प्रतापगढ़ में पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सुखऊ दुबौली गांव स्थित सई तट के किनारे शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे ग्रामीणों ने एक 40 वर्षीय युवक का शव ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कालेज भेजा।शव की पहचान नहीं हो पाई है।