महिलाओं के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड में दो वार्ड आरक्षित Prayagraj News

कैंटोनमेंट बोर्ड के अध्यक्ष डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर आरपी सिंह की अध्यक्षता में पहले अनुसूचित जाति के लिए लकी ड्रॉ हुआ जिसमें वार्ड एक और दो को आरक्षित किया गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 05:35 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 07:11 PM (IST)
महिलाओं के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड में दो वार्ड आरक्षित Prayagraj News
महिलाओं के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड में दो वार्ड आरक्षित Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन । कैंटोनमेंट बोर्ड का चुनाव फरवरी 2020 में होना है इसके लिए शुक्रवार को वार्डों का आरक्षण लकी ड्रॉ के माध्यम से किया गया है। सात वार्डों के सदन में अब दो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। कैंटोनमेंट बोर्ड की सदन का कार्यकाल अगले साल फरवरी में पूरा हो रहा है। उसके चुनाव के लिए अभी तैयारी शुरू कर दी गई है। कैंट क्षेत्र की वोटर लिस्ट लगभग बन चुकी है। इस बार काफी पारदर्शिता बरती गई और कई बदलाव भी किए गए हैं।  कैंटोनमेंट बोर्ड के अध्यक्ष डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर आरपी सिंह की अध्यक्षता में पहले अनुसूचित जाति के लिए लकी ड्रॉ हुआ जिसमें वार्ड एक और दो को आरक्षित किया गया। फिर महिला वार्ड के लिए लकी ड्रॉ हुआ जिसमें वार्ड तीन को जनरल और वार्ड सात को एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया। बाकी चार, पांच और छह वार्ड अनारक्षित हैं।

नागरिकता कानून के खिलाफ निकाला जुलूस

समान नागरिकता कानून के विरोध में सपाइयों व मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकाला। अरैल मोड़ पर प्रतियां जलाते हुए गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि भाजपा देश को तोड़ रही है। हम सभी देश की एकता को बनाए रखने के लिए लड़ाई लड़ेंगे। जुलूस अरैल से काटन मिल, शंकर ढाल होते हुए मेवा लाल की बगिया में समाप्त हुआ। इस दौरान शिव यादव, मोहम्मद तारिक, शिव यादव, नेहा यादव, दीपू यादव, मोहम्मद अहमद, रजा अनस, रजा मोहम्मद, जैद मोहम्मद, सुफि यान, नदीम शेख, शानू कुरैशी, शाहनवाज, यासिर मेराज सरफ राज, सच्जू चांद आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी