कौशांबी में गंगा नदी में डूब रहे थे फतेहपुर के दो किशोर, पीआरडी के जवान ने बचाई जान

फतेहपुर जनपद के खागा स्थित खढसेवरा गांव में 17 वर्षीय अशोक सिंह पुत्र विनोद सिंह और 16 वर्षीय अमन मिश्र पुत्र अवध नारायण मिश्र का परिवार रहता है। गुरु पूर्णिमा पर दोनों के परिवार के लोग गंगा स्‍नान और शीतला मां के दर्शन के लिए कौशांबी के कड़ा पहुंचे थे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 03:05 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 03:05 PM (IST)
कौशांबी में गंगा नदी में डूब रहे थे फतेहपुर के दो किशोर, पीआरडी के जवान ने बचाई जान
पीआरडी जवान ने गंगा में डूबने से दो किशोरों को बचाया।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के कौशांबी जनपद में गंगा नदी में दो किशोर डूबने लगे। उन्‍हें डूबता देख घाट पर मौजूद पीआरडी के जवान गंगा नदी में कूद गए। जवानों ने दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया। हादसा गुरु पूर्णिमा पर्व पर शनिवार को कड़ा के कुबरी घाट पर हुआ। दोनों किशोर फतेहपुर के रहने वाले थे। यहां परिवार के साथ गंगा स्‍थान के लिए आए थे तभी हादसा हो गया।

खागा के रहने वाले हैं अशोक व अमन

फतेहपुर जनपद के खागा स्थित खढसेवरा गांव में 17 वर्षीय अशोक सिंह पुत्र विनोद सिंह और 16 वर्षीय अमन मिश्र पुत्र अवध नारायण मिश्र का परिवार रहता है। गुरु पूर्णिमा पर शनिवार को दोनों के परिवार के लोग गंगा स्‍नान और शीतला मां के दर्शन के लिए कौशांबी के कड़ा पहुंचे थे। सभी कड़ा के कुबरी घाट पर गंगा स्‍नान कर रहे थे। इसी बीच अमन मिश्रा स्‍नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

अमन को बचाने के प्रयास में अशोक भी डूबने लगा था

अमन को डूबता देख अशोक बचाने के लिए गहरे पानी में चला गया और वह भी डूबने लगा। यह देख घाट पर स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। घाट पर ड्यूटी कर रहे पीआरडी के जवान महेंद्र कुमार व गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में दोनों किशोरों को सकुशल बाहर निकाल लिया। उनके परिवार के सदस्‍यों ने पीआरडी जवान को धन्यवाद दिया।

कुएं में गिरने से बालक की मौत

कौशांबी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से एक बालक की मौत हो गई। कोखराज थाना के मारूफपुर निवासी बुध्धु का 13 वर्षीय पुत्र सरताज शुक्रवार रात को संदिग्ध हाल में घर के पास स्थित कुएं में गिर गया। सुबह इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

chat bot
आपका साथी