प्रयागराज में धौंस जमाने को दो नाबालिगों ने गांव में लहराया तमंचा, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा, वीडियो वायरल

दोनों पक्षों के बीच में फिर झगड़ा हो गया। तब संदीप पक्ष से थरवई निवासी दो नाबालिग लड़के पहुंच गए और विपक्षी पर धौंस जमाते हुए तमंचा लहराने लगे। भीड़ जुटते ही दोनों लड़कों को पकड़ लिया गया और फिर पिटाई करते हुए पेड़ से बांध दिया गया।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 08:23 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 08:23 PM (IST)
प्रयागराज में धौंस जमाने को दो नाबालिगों ने गांव में लहराया तमंचा, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा, वीडियो वायरल
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए किशोर न्याय बोर्ड में भेज दिया है।

प्रयागराज,जेएनएन। बहरिया थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव में दो नाबालिग लड़कों को पेड़ से पिटाई करने का मामला आया है। शनिवार को पेड़ में बंधे किशोरों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो खलबली मच गई। कुछ लोगों ने पुलिस को ट्वीट करते हुए कार्रवाई की मांग की। हालांकि दोनों किशोर गांव में असलहा लहरा रहे थे, जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें पेड़ से बांधकर पीटा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए किशोर न्याय बोर्ड में भेज दिया है।

गांव में तमंचा लहराने पर ग्रामीणों ने दबोचा

वायरल वीडियो 33 सेकेंड का है। इसमें दो किशोर को साड़ी से एक पेड़ पर बांधा गया है। कुछ लोग उनसे सवाल जवाब कर रहे हैं, लेकिन पिटाई का दृश्य नहीं है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि जब दोनों लड़के तमंचा लहरा रहे थे, तब उनको पकड़कर पीटा गया था। इसके बाद पेड़ से बांध दिया गया और फिर पुलिस के हवाले किया था। मामला चार दिन पुराना है।

एक पक्ष की तरफ से विपक्षी धमकाने गए थे

पुलिस का कहना है कि बिजलीपुर गांव निवासी रमेश और संदीप यादव के बीच एक पेड़ लगाने को लेकर विवाद चला आ रहा था। एक बार थाने पर समझौता भी हुआ था। लेकिन चार दिन पहले दोनों पक्षों के बीच में फिर झगड़ा हो गया। तब संदीप पक्ष से थरवई निवासी दो नाबालिग लड़के पहुंच गए और विपक्षी पर धौंस जमाते हुए तमंचा लहराने लगे। भीड़ जुटते ही दोनों लड़कों को पकड़ लिया गया और फिर पिटाई करते हुए पेड़ से बांध दिया गया। इंस्पेक्टर बहरिया जेपी शर्मा का कहना है कि राजेश और संदीप को भी पाबंद किया गया है। ताकि दोबारा विवाद न हो।

chat bot
आपका साथी