फाफामऊ में हाईवे पर दो घंटे जाम, लोग हलकान

फाफामऊ स्थित प्रयागराज-फैजाबाद मार्ग पर इन दिनों सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। शनिवार की सुबह पुरानी चुंगी से लेकर गंगा पुल तक जाम लग गया। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत करते हुए करीब दो घंटे बाद जाम खत्म कराया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:06 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:06 PM (IST)
फाफामऊ में हाईवे पर दो घंटे जाम, लोग हलकान
फाफामऊ में हाईवे पर दो घंटे जाम, लोग हलकान

संसू, फाफामऊ : फाफामऊ स्थित प्रयागराज-फैजाबाद मार्ग पर इन दिनों सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। शनिवार की सुबह पुरानी चुंगी से लेकर गंगा पुल तक जाम लग गया। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत करते हुए करीब दो घंटे बाद जाम खत्म कराया। चौड़ीकरण के चलते हाईवे पर रोज जाम लगने से लोग परेशान हैं। प्रयागराज-फैजाबाद मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण काम चल रहा है। इसके चलते आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों का कहना है कि शनिवार की सुबह नौ से 11 बजे तक जाम लगा रहा जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसकर वाहन चालक परेशान रहे।

chat bot
आपका साथी