अकोढ़ा में हमले और फायरिग के दो आरोपी भेजे गए जेल

थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव में विक्रम की बुकिग का किराया मांगने पर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा हमला एवं फायरिग करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को जेल भेज दिया। पुलिस फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए घटना के तीसरे दिन शुक्रवार को भी कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात रही। पुलिस टीमों ने गांव में मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 10:38 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 10:38 PM (IST)
अकोढ़ा में हमले और फायरिग के दो आरोपी भेजे गए जेल
अकोढ़ा में हमले और फायरिग के दो आरोपी भेजे गए जेल

कौंधियारा : थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव में विक्रम की बुकिग का किराया मांगने पर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा हमला एवं फायरिग करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को जेल भेज दिया। पुलिस फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए घटना के तीसरे दिन शुक्रवार को भी कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात रही। पुलिस टीमों ने गांव में मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया।

कौंधियारा के ग्राम पंचायत अकोढ़ा में विक्रम का बकाया किराया मांगने पर गाली-गलौज एवं कहासुनी में बीच-बचाव करने पहुंचे रोहित सिंह (30) से भी मारपीट एवं कहासुनी होने लगी। सूचना पर मोहम्मद शमीम पक्ष के दर्जनों लोग पहुंच गए थे। रोहित सिंह जान बचाकर भागे। इसके बावजूद समुदाय विशेष के दर्जनों लोगों ने घर में घुसकर रोहित सिंह व उनके भाई राहुल सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया था। इस दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने कई राउंड गोली भी चलाई थी। इससे गांव में दहशत फैल गई थी। घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। दोनों पक्षों से 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कौंधियारा पुलिस ने एक पक्ष से मोहम्मद जावेद एवं शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें शुक्रवार को कौंधियारा पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष कौंधियारा कुलदीप तिवारी ने बताया कि अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा बराबर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी