कोरोना के कहर से जान गंवाने वाले प्रयागराज के व्यापारियों को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में सांसद केसरी देवी पटेल ने प्रयागवासियों के लिए सभी संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनके कॉलेज में जो कोर्स चल रहे हैं उसमें उन बच्चों के लिए शिक्षा निश्शुल्क रहेगी जिनके माता-पिता की मौत कोरोना से हुई है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:30 AM (IST)
कोरोना के कहर से जान गंवाने वाले प्रयागराज के व्यापारियों को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
महापौर ने भी मृतकों के स्वजनों को हर संभव मदद करने का जताया भरोसा

प्रयागराज, जेएनएन। सिविल लाइंस और प्रयाग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को होटल कान्हा श्याम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें कोरोना से मरने वाले व्यापारियों को नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मृतकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का सांसद केसरी देवी का आश्वासन

श्रद्धांजलि सभा में सांसद केसरी देवी पटेल ने प्रयागवासियों के लिए सभी संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनके कॉलेज में जो कोर्स चल रहे हैं, उसमें उन बच्चों के लिए शिक्षा निश्शुल्क रहेगी, जिनके माता-पिता की मौत कोरोना से हुई है। ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करवाने का प्रयास करने के लिए भी कहा। आइजी केपी सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी में प्रयागराज ने जिन लोगों को खोया है, वह सब सिर्फ व्यापारी नहीं थे, बल्कि समाज के असली चिंतक थे। वह सभी समाज के हर वर्ग के लिए ङ्क्षचतन करते थे और उनके सुख-दुख में खड़े रहते थे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वीडियो रिकार्डिंग और महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से श्रद्धांजलि दीं। महापौर ने मृतकों के स्वजनों की हर संभव मदद का आश्वासन दीं। सभा को सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंत्री शिव शंकर सिंह, प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्रनाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष राकेश पांडे बबुआ, आलोक मिश्रा, डा. सुशील सिन्हा, जिला न्यायालय बार के पूर्व अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. शैलेश गौतम आदि ने संबोधित किया। श्रद्धांजलि देने वालों में रमेश अग्रहरि, अनिल गुप्ता, लल्लू लाल गुप्ता, जगदीश गुलाटी, संजीव जैन, अभिषेक वर्मा, आशीष केसरवानी, पार्षद आनंद घिल्डियाल, डा. पवन जायसवाल, ओपी द्विवेदी, शिव सेवक सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी