अलीगढ़ में होने वाली राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए प्रयागराज के पहलवानों का हुआ ट्रायल

अलीगढ़ में राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता नौ से 11 सितंबर तक कराई जानी है। इसमें प्रयागराज की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसलिए यहां के पहलवानों को चयनित किया जा रहा है। इलाहाबाद जिला कुश्ती संघ की ओर से झूंसी रेलवेे स्टेशन के पास अखाड़ा में ट्रायल लिया गया।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 01:03 PM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 01:03 PM (IST)
अलीगढ़ में होने वाली राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए प्रयागराज के पहलवानों का हुआ ट्रायल
इलाहाबाद जिला कुश्ती संघ की ओर से झूंसी रेलवेे स्टेशन के पास अखाड़ा में ट्रायल लिया गया।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। अलीगढ़ में राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता नौ से 11 सितंबर तक कराई जानी है। इसमें प्रयागराज की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसलिए यहां के पहलवानों को चयनित किया जा रहा है।

झूंसी के अखाड़ा में लिया गया ट्रायल

इलाहाबाद जिला कुश्ती संघ की ओर से झूंसी रेलवेे स्टेशन के पास अखाड़ा में ट्रायल लिया गया। इसमें पहलवानों ने दांव पेच के साथ जोरआजमाइश की। फ्री स्टाइल कुश्ती में कमल, रजनीश कुमार यादव, अर्जुन यादव, रवि तिवारी, वीरेंद्र यादव, राहुल यादव, अतुल कुमार, मिथलेश कुमार को चयनित किया गया। इसके अलावा ग्रीको रोमन कुश्ती पुरुष वर्ग में रोहित कुमार यादव, सूरज मिश्रा, धीरज यादव, अनुज सिंह को चयनित किया गया। संघ के अध्यक्ष मुकेश यादव, कोषाध्यक्ष मनीष राय ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इसके अलावा दर्शन यादव, मनोज यादव, जितेन्द्र कुमार आदि ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। जल्द ही अलीगढ़ भेजने के लिए पहलवानों को चयनित कर लिया जाएगा।

राज्यस्तरीय ट्रायल के लिए मुक्केबाजों का चयन

राज्यस्तरीय चयन ट्रायल के लिए विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में जिले के पुरुष वर्ग के मुक्केबाजों का चयन किया गया। अभय वर्मा, आशीष मिश्र, बृजेश केसरवानी, विक्रम वाष्र्णेय, नवीन पोरवाल व मुनेश ने चयन प्रक्रिया पूरी कराई। जिला मुक्केबाजी संघ के सचिव के मुताबिक, जयदीप, सत्यप्रकाश, सुदीप यादव, सुशील, सत्येंद्र, नीरज यादव, विक्की यादव, साजिद, सिद्धांत, मृत्युंजय, आलोक व विजय का चयन किया गया। झांसी में राज्यस्तरीय ट्रायल छह वह सात सितंबर को होगा।

नेशनल टेनिस में प्रयागराज के अभ्युदय उपविजेता

नेशनल टेनिस प्रतियोगिता में प्रयागराज के अभ्युदय सिंह उपविजेता रहे। लखनऊ के डीपीएस शहीद पथ में सीएस नेशनल टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें अभ्युदय सिंह ने उपविजेता रहे। सेमीफाइनल में इन्होंने प्रथम वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सानिध्य धर द्विवेदी को 6-4, 6-3 से शिकस्त दी। इलाहाबाद जिमखाना टेनिस एकेडमी के अभ्युदय सिंह ने कई प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कोच सैफ इकबाल अभ्युदय को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी