Ram leela in Prayagraj: सिविल लाइंस में होगी पारंपरिक रामलीला, शोभित श्रीराम तो प्रगति निभाएंगी सीता का पात्र

कमेटी के प्रधान निर्देशक व प्रबंधक शंकर सुमन की देखरेख में रामलीला के पात्रों का चयन कर लिया गया है। श्रीराम का पात्र रंगमंच के कलाकार शोभित ब्रज और प्रगति रावत को सीता की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। इनके अलावा अलग-अलग पात्रों के लिए कलाकार चुने गए

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 04:45 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 04:45 PM (IST)
Ram leela in Prayagraj: सिविल लाइंस में होगी पारंपरिक रामलीला, शोभित श्रीराम तो प्रगति निभाएंगी सीता का पात्र
श्री बाल रामलीला कमेटी सिविल लाइंस ने दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। श्री श्री बाल रामलीला कमेटी सिविल लाइंस ने दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी है। कमेटी के प्रधान निर्देशक व प्रबंधक शंकर सुमन की देखरेख में रामलीला के पात्रों का चयन कर लिया गया है। श्रीराम का पात्र रंगमंच के कलाकार शोभित ब्रज और प्रगति रावत को सीता की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। इनके अलावा अलग-अलग पात्रों के लिए कलाकार चुने गए हैं। एक अक्टूबर से लीला शुरू होगी। सिविल लाइंस में पारंपरिक रामलीला का मंचन किया जाएगा।

पहली बार श्रीराम बनेंगे शोभित

रंगमंच के कलाकार शोभित ब्रज को श्रीराम का पात्र निभाने के लिए चुना गया है। वह पहली बार श्रीराम का पात्र निभाएंगे।

उत्साहित हैं प्रगति

प्रगति रावत इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक के साथ रंगमंच से जुड़ी हैं। सीता का पात्र मिलने से काफी उत्साहित हैं।

टीवी कलाकार रति बनेंगी अहिल्या

धारावाहिक अहिल्याबाई में अभिनय कर चुकीं रति श्रीवास्तव को रामलीला में कौशल्या व अहिल्या का पात्र निभाने के लिए चुना गया है। वे रामलीला से 10 साल से जुड़ी हैं।

कामदेव बनेंगे डांसर भीम सिंह

डांसर भीम सिंह को कामदेव का पात्र निभाने के लिए चुना गया है। भीम ने डांस इंडिया डांस सहित कई चर्चित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है।

दुकानदार रणवीर बनेंगे हनुमान

कपड़े की दुकान चलाने वाले रणवीर सिंह हनुमान जी के रूप में नजर आएंगे। रणवीर कहते हैं कि श्रीराम की कृपा से उन्हें यह पात्र मिला है।

रावण के रूप में नजर आएंगे लेखपाल

राजस्व विभाग में लेखपाल राजकुमार सागर को रावण का पात्र निभाने के लिए चुना गया है। लेखपाल संघ के अध्यक्ष राजकुमार रामलीला से चार साल से जुड़े हैं।

संगीत के शिक्षक बनेंगे भगवान शंकर

संगीत के शिक्षक ऋषि दुबे को भगवान शंकर का पात्र निभाने के लिए चुना गया है। ये रामलीला में पहली बार अभिनय करेंगे।

अनुज बनेंगे परशुराम

रंगमंच के कलाकार अनुज दुबे मंच पर परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे। रामलीला में पांच साल से अभिनय कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी