प्रयागराज के व्यापारी करेंगे बिजली विभाग की मनमानी का विरोध, उत्पीड़न न रुका तो धरना प्रदर्शन

अखिल भारतीय महिला व्यापार मंडल के सहयोग से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी मुख्य अभियंता पावर कारपोरेशन से मांग किया है कि व्यापारियों का उत्पीड़न रोका जाए नहीं तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने किया।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 06:40 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 06:40 AM (IST)
प्रयागराज के व्यापारी करेंगे बिजली विभाग की मनमानी का विरोध, उत्पीड़न न रुका तो धरना प्रदर्शन
बिल भुगतान व इलेक्ट्रानिक मीटर लगने में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। बिजली विभाग की मनमानी और जनता को रही परेशानी के संबंध में शुक्रवार को व्यापारियों ने बैठक कर विरोध जताने का निर्णय लिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में इसके कई घटक शामिल हुए। कहा गया कि बिजली विभाग द्वारा बिल भुगतान व इलेक्ट्रानिक मीटर लगने में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

गड़बड़ी दूर करने के नाम पर धन उगाही

व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश केसरवानी ने कहा कि बिजली के बिल में गड़बड़ी और इलेक्ट्रानिक मीटर में खराबी ठीक करने के नाम पर धन उगाही से मीरापुर, कल्याणी देवी, चौक, बहादुरगंज, कोठापारचा, नखास कोहना, खुल्दाबाद, सिविल लाइंस, कटरा के व्यापारियों समेत अन्य उपभोक्ता भी परेशान हैं। उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय महिला व्यापार मंडल के सहयोग से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी, मुख्य अभियंता पावर कारपोरेशन से मांग किया है कि व्यापारियों का उत्पीड़न रोका जाए नहीं तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने किया। जिला महामंत्री अखिलेश मिश्रा, धर्मेंद्र जायसवाल, राजेंद्र केसरवानी, लाल चंद्र केसरवानी, चंद्रप्रकाश केसरी, महामंत्री शंकरलाल केसरवानी, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन यादव, आदि शामिल रहे।

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ का गठन

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की संस्तुति पर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक सुशांत केसरवानी के द्वारा व्यवसायिक टीम का गठन किया गया है। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि मयंक दुबे, धीरू केसरवानी एवं प्रशांत पांडेय को महानगर सह संयोजक मनोनीत किया गया है। मंडल स्तर पर चौक मंडल के संयोजक अनूप वर्मा, सहसंयोजक संजीव मल्होत्रा, मुट्ठी गंज मंडल से संयोजक सुमित जायसवाल, सहसंयोजक सुनील कुमार साहू, भारद्वाज मंडल से संयोजक संदीप कुमार, सह संयोजक अनुज कुमार, विश्वविद्यालय मंडल से संयोजक सुशील जायसवाल, सह संयोजक बृजेश कुमार गुप्ता मनोनीत हुए हैं। खुल्दाबाद मंडल से संयोजक घनश्याम केसरवानी, शिव कुटी मंडल से संयोजक सुधीर पांडेय, सहसंयोजक अजय सिंह, नैनी के संयोजक संजय कुमार यादव, सह संयोजक गणेश वर्मा, बेनी माधव मंडल के संयोजक रिंकू शुक्ला, सहसंयोजक सोमनाथ मिश्रा, प्रीतम नगर से संयोजक सचिन केसरवानी, सह संयोजक राजेश यादव, कीडगंज से संयोजक अमित केसरवानी, सह संयोजक विजय, मीरापुर से संयोजक उज्जवल टंडन सह संयोजक अरुण कुमार अरोरा, सिविल लाइंस के संयोजक राम बच्चन, सहसंयोजक रचित सेठ, यमुना पट्टी के संयोजक रविंद्र कुमार गुप्ता, सहसंयोजक राजीव तिवारी बनाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी