श्रृंगवेरपुर के विकास कार्यों पर पर्यटन मंत्री असंतुष्ट, अधिकारियों की क्लास ली Prayagraj News

प्रदेश के पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी निरीक्षण के लिए श्रृंगवेरपुर धाम पहुंचे। वहां हो रहे विकास कार्यों पर वह असंतुष्‍ट दिखे। अधिकारियों को चेताया और निर्देशित किया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 08:36 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 08:36 AM (IST)
श्रृंगवेरपुर के विकास कार्यों पर पर्यटन मंत्री असंतुष्ट, अधिकारियों की क्लास ली Prayagraj News
श्रृंगवेरपुर के विकास कार्यों पर पर्यटन मंत्री असंतुष्ट, अधिकारियों की क्लास ली Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी श्रृंगवेरपुर के विकास कार्यों का जायजा लेने श्रृंगवेरपुरधाम पहुंचे। समीक्षा के दौरान निर्माण कार्यों पर असंतुष्‍ट दिखे। साथ ही कार्यों में हो रही लापरवाही पर संबंधित अधिकारी और कार्यदाई संस्थाओं को फटकार लगाई। वहीं अधूरे पड़े कार्यों को त्वरित पूरा कराए जाने का निर्देश दिया।

श्रृंगवेरपुर के विकास को केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने करोड़ों रुपये दिए हैं

श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि एवं प्रभुराम की कर्मभूमि श्रृंगवेरपुरधाम के विकास कार्यों के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने करोड़ों रुपये दिए हैं। यहां प्रयागराज, प्रतापगढ़ कौशांबी और फतेहपुर की कार्यदाई संस्थाएं पक्का घाट, इंटरलॉकिंग, नाला और खड़ंजा समेत अन्य विकास कार्य कर रही हैं। प्रदेश के पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने श्रृंगवेरपुरधाम के विकास कार्यों के निरीक्षण को पहुंचे। पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थली श्रृंगवेरपुरधाम के मुख्य घाट की बनाई गई पक्की सीढियां, नाला, इंटरलॉकिंग पर चिंता जताई। विकास कार्यों के अधूरे पड़े कार्यों को त्वरित पूर्ण करने का निर्देश दिया। पर्यटन मंत्री ने निषादराज पार्क के स्थल का अवलोकन किया। इसके बाद पर्यटन विभाग समेत दूसरे विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यदाई संस्थाओं संग बैठक की। इसमें विकास कार्यों पर असंतुष्ट पर्यटन मंत्री ने कार्यों की लापरवाही पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। श्रृंगवेरपुरधाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर उन्होंने जोर दिया।

श्रृंगवेरपुर से रामचौरा तक बनेगा पक्का घाट

पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने श्रृंगवेरपुर स्थित मुख्य घाट से राम चौरा घाट तक पक्का घाट बनाए जाने का निर्देश दिया है। साथ ही उससे सटाकर श्रीराम विचरण पथ के नाम से एक सड़क का जल्द ही निर्माण होगा। जिससे श्रद्धालुओं को श्रृंगवेरपुर के मुख्य घाट से राजघाट होते हुए रामचौरा जाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसी दौरान मंत्री ने निषादराज किले का जायजा लिया।

पर्यटन मंत्री ने श्रृंगी ऋषि का पूजन व गंगा दर्शन किया

इससे पूर्व पर्यटन मंत्री ने शांता, श्रृंगी ऋषि का पूजन व गंगा दर्शन किया। काली सहाय त्रिपाठी ने गंगा पूजन और आरती कराई। राष्ट्रीय रामायण मेला के पदाधिकारियों ने मंत्री को प्रतीक चिह्न व अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में पर्यटन उपनिदेशक दिनेश कुमार, यूपीसीएल के महाप्रबंधक धर्मेंद्र ङ्क्षसह के साथ प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर कि कार्यदाई संस्था के जिम्मेदार समेत अन्य विभागीय लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी