Top Prayagraj News of the day, 23 Febuary2021: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी प्रयागराज में पैतृक गांव पहुंचे, बड़ी मां की अंतिम यात्रा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ओएसडी बनकर उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से मोबाइल के जरिए रुपये मांगने वाले साइबर शातिर को कौशांबी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एसआरएन अस्‍पताल से एक शातिर बदमाश भाग निकला। केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी मंगलवार को प्रयागराज में थे।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 05:47 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 05:47 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 23 Febuary2021: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी प्रयागराज में पैतृक गांव पहुंचे, बड़ी मां की अंतिम यात्रा में हुए शामिल
सीएम का ओएसडी बताकर अफसरों से रकम वसूलने वाले को पुलिस ने दबोच लिया है।

प्रयागराज, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ओएसडी बनकर उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से मोबाइल के जरिए रुपये मांगने वाले साइबर शातिर को जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, प्रयागराज शहर में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती शातिर बदमाश गुलशन त्रिपाठी सोमवार देर रात रोशनदान में बनी खिड़की को तोड़कर भाग निकला। जबकि, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आज प्रयागराज आए। केंद्रीय मंत्री नकवी अपने पैतृक गांव प्रतापपुर ब्लाक के भदारी गांव स्थित निवास पर पहुंचे। उन्होंने अपनी बड़ी मां के जनाजे को कंधा दिया।

 

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का ओएसडी बनकर अफसरों से ठगी, कौशांबी पुलिस ने शातिर को झारखंड से दबोचा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ओएसडी बनकर उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से मोबाइल के जरिए रुपये मांगने वाले साइबर शातिर को जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जनपद में तीन अफसरों से रुपये मांगने के मामले में शातिर के खिलाफ दो अधिकारियों ने मंझनपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया था। झारखंड से दबोचे गए आरोपित को मंगलवार को कौशांबी लाया गया।पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा के मोबाइल पर एक शातिर ने 17 फरवरी को फोन कर खुद को मुख्यमंत्री का ओएसडी पंकज सिंह बताते हुए मित्र की गाड़ी मध्य प्रदेश के मनगवां में खराब होने की बात कहकर साढ़े नौ हजार रुपये मांगे।

प्रयागराज में शातिर बदमाश गुलशन फरार, SRN Hospital के रोशनदान की खिड़की तोड़कर भागा

प्रयागराज शहर में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती शातिर बदमाश गुलशन त्रिपाठी सोमवार देर रात रोशनदान में बनी खिड़की को तोड़कर भाग निकला। इसकी जानकारी अभिरक्षा मैं तैनात पुलिस कर्मियों को तब हुई जब डॉक्टर बदमाश को दवाई देने पहुंचे। सूचना मिलने पर कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर भागे बदमाश की तलाश की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी प्रयागराज में पैतृक गांव पहुंचे, बड़ी मां की अंतिम यात्रा में हुए शामिल

 केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आज प्रयागराज आए। केंद्रीय मंत्री नकवी अपने पैतृक गांव प्रतापपुर ब्लाक के भदारी गांव स्थित निवास पर पहुंचे। उन्होंने अपनी बड़ी मां के जनाजे को कंधा दिया। उनकी बड़ी मां का सोमवार को इंंतकाल हो गया था। जनाजे के बाद मुख्तार अब्बास नकवी चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली रवाना हो गए। वह इसी प्‍लेस से प्रयागराज आए थे। भदारी गांव में उनका प्रवास करीब ढाई घंटे रहा।

chat bot
आपका साथी