Top Prayagraj News of the day, 25 January2021 : प्रतापगढ़ में विवाहिता को अगवा किया, पीछा करने पर जेवरात छीनने के बाद छोड़कर भागे बदमाश

प्रतापगढ़ जिले में बदमाशों ने महिला को अगवा कर गहने लूटकर फरार हो गए। वहीं प्रतापगढ़ में पुलिस टीम पर हमले के मुख्‍य आरोपित को पुलिस ने दबोच लिया है। माफिया अतीक अहमद के दो गुर्गों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 05:29 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 05:29 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 25 January2021 : प्रतापगढ़ में विवाहिता को अगवा किया, पीछा करने पर जेवरात छीनने के बाद छोड़कर भागे बदमाश
प्रतापगढ़ जिले में बदमाशों ने महिला को अगवा कर गहने लूटे और फरार हो गए।

प्रयागराज, जेएनएन।  यूपी के प्रतापगढ़ जनपद में फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा पूरे के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने रविवार की रात में एक विवाहिता को अगवा कर लिया। लोगों ने पीछा किया तो रास्‍ते में लूटने के बाद महिला को छोड़कर फरार हो गए। वहीं, यूपी के प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत गांव में पुलिस पर हमला करने वाला मुख्‍य आरोपित पकड़ लिया गया है। कंधई पुलिस ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। जबकि, प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की 18 अचल संपत्ति को प्रयागराज की पुलिस कुर्क कर चुकी है। इसके बाद पुलिस ने अब उसके दो गुर्गों की जमीनों को कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है।

प्रतापगढ़ में विवाहिता को अगवा किया, पीछा करने पर जेवरात छीनने के बाद छोड़कर भागे बदमाश

यूपी के प्रतापगढ़ जनपद में अपराध बढ़ गया है। अपराधियों के हौसले इतने बढ़े हैं कि वह सरेराह अपराध को अनजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। इसी क्रम में फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा पूरे के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने रविवार की रात में एक विवाहिता को अगवा कर लिया। लोगों ने पीछा किया तो रास्‍ते में लूटने के बाद महिला को छोड़कर फरार हो गए। मैजिक वाहन से एक परिवार के सदस्‍य वाराणसी से रायबरेली के लिए जा रहे थे। रविवार की रात करीब 1:30 बजे पीछे से बोलेरो सवार बदमाश फतनपुर बाजार से ही मैजिक वाहन का पीछा करने लगे।

प्रतापगढ़ में पुलिस टीम पर हमले का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, अन्‍य हमलावरों को पकड़ने के लिए दबिश जारी

यूपी के प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत गांव में पुलिस पर हमला करने वाला मुख्‍य आरोपित पकड़ लिया गया है। कंधई पुलिस ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। वहीं पुलिस टीम पर हमला करने वाले अन्‍य हमलावरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। उल्‍लेखनीय है कि कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत गांव में दो पक्षों में हुए विवाद की सूचना पर रविवार की शाम पुलिस टीम मौके पर गई थी।

Mafia Atiq Ahmed के इन दो गुर्गों की संपत्ति होगी कुर्क, प्रयागराज पुलिस कर रही तैयारी

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की 18 अचल संपत्ति को प्रयागराज की पुलिस कुर्क कर चुकी है। इसके बाद पुलिस ने अब उसके दो गुर्गों की जमीनों को कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। धूमनगंज थाना क्षेत्र के मरियाडीह गांव के रहने वाले अकबर और माजिद की अचल संपत्ति को कुर्क करने के लिए 19 जनवरी को जिलाधिकारी ने आदेश दिया था। मरियाडीह गांव निवासी अकबर और माजिद की बमरौली के आसपास करोड़ों रुपये की जमीन है। इसे गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया जाना है। इसके लिए इंस्पेक्टर धूमनगंज को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी