Top Prayagraj News of the day, 21 October 2020 : निजी अस्‍पताल में आपरेशन के दौरान प्रसूता के पेट में छोड़ा ब्लेड, मौत

प्रयागराज के निजी अस्‍पताल में डाक्‍टर की लापरवाही से महिला की मौत हो गई। उसके पेट में ब्‍लेड रह गई थी। वहीं कौशांबी में दो दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला। प्रयागराज के सेवानिवृत्‍त कर्मचारी ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ। साइबर थाने में केस दर्ज है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 08:00 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 08:00 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 21 October 2020 : निजी अस्‍पताल में आपरेशन के दौरान प्रसूता के पेट में छोड़ा ब्लेड, मौत
निजी अस्‍पताल में प्रसूता के आपरेशन के दौरान डॉक्‍टर ने ब्‍लेड छोड़ दिया।

प्रयागराज, जेएनएन। शहर के एक निजी अस्‍पताल के डॉक्‍टर ने प्रसूता का आपरेशन किया। इस दौरान ब्‍लेड उसके पेट में ही रह गया। इससे कुछ दिनों बाद महिला की मौत हो गई। वहीं दो दिनों से लापता युवक का शव कौशांबी के कुएं में मिला। इसी क्रम में प्रयागराज में मोबाइल रिचार्ज कराने के चक्‍कर में रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से 17 लाख रुपये निकल गए। केस दर्ज हुआ है।

प्रयागराज के निजी अस्‍पताल में आपरेशन के दौरान प्रसूता के पेट में छोड़ा ब्लेड, मौत

शहर के धूमनगंज थाना क्षेत्र में मुंडेरा स्थित निजी अस्‍पताल के चिकित्‍सक की लापरवाही की बात सामने आई है। डॉक्‍टर पर आरोप है कि प्रसूता के आपरेशन के दौरान पेट के अंदर ब्‍लेड छोड़ दिया था। कुछ दिन बाद महिला की हालत बिगड़ी तो उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्‍पताल ले जाया गया। वहां चिकित्‍सकों ने महिला के पेट से ब्‍लेड तो निकाल लिया लेकिन उसकी हालत नहीं सुधरी। बुधवार को उसकी मौत हो गई।

कौशांबी में युवक का कुएं में मिला शव, दो दिनों से लापता था

कौशांबी जिले में कोखराज थाना इलाके में युवक का शव कुएं में मिला। वह दो दिनों से वह लापता था। खेत में धान काटने के लिए गया था लेकिन फिर वापस नहीं लौट के नहीं आया। उसकी तलाश की जा रही थी। बुधवार यानी गायब होने के तीसरे दिन उसका शव कुएं में मिला। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शव बाहर निकलवाया। मामले की जांच पुलिस कर रही है। कोखराज के परसरा गांव स्थित चंदीपुर मजरा निवासी बाबूलाल लोधी का 37 वर्षीय पुत्र राजेश 19 अक्‍टूबर की रात में घर से यह कहकर निकला था कि वह धान काटने के लिए खेत में जा रहा है।

प्रयागराज में मोबाइल रिचार्ज में फंसे रिटायर्ड कर्मचारी, खाते से निकले 17 लाख

ऑनलाइन ठगी नहीं रुक रही है। साइबर क्राइम का शिकार अब रिटायर्ड कर्मचारी हो गए। उन्‍होंने मोबाइल रिचार्ज के चक्कर में उनके खाते से 16 लाख 78 हजार रुपये उड़ गए। पीड़ित रिटायर्ड कर्मचारी घनश्याम ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) बाई का बाग ब्रांच के मैनेजर अविनाश शुक्ला व राहुल समेत तीन के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैकीडगंज थाना क्षेत्र के खलासी लाइन मुहल्ले में रहने वाले घनश्याम केंद्रीय आयुध भंडार छिवकी से तीन माह पहले रिटायर्ड हुए हैं।

chat bot
आपका साथी