Top Prayagraj News of the day, 20 October 2019 : प्रतापगढ़ के सदर विस का बाई-पोल कल, पोलिंग पार्टियां रवाना

प्रतापगढ़ के सदर विस के उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंचीं। दास्तान-ए-राम लीला का मुस्लिम कलाकारों ने मंचन किया। मंत्री नंदी संकल्‍प यात्रा में शामिल हुए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 05:22 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 05:22 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 20 October 2019 : प्रतापगढ़ के सदर विस का बाई-पोल कल, पोलिंग पार्टियां रवाना
Top Prayagraj News of the day, 20 October 2019 : प्रतापगढ़ के सदर विस का बाई-पोल कल, पोलिंग पार्टियां रवाना

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जनपद में सदर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव सोमवार को हाेगा। पो‍ल संपन्‍न कराने के लिए मतदान केंद्रों के लिए पार्टियां रवाना हुईं। वहीं 'दास्तान-ए-राम' लीला का एनसीजेडसीसी के प्रेक्षागृह में मुस्लिम कलाकारों ने मनोहारी प्रस्‍तुति की। इसी क्रम में भाजपा की संकल्‍प यात्रा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्‍त नंदी भी शामिल हुए।

प्रतापगढ़ के सदर विस का बाई-पोल कल, पोलिंग पार्टियां रवाना

प्रतापगढ़ के सदर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव सोमवार को होगा। इसके लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। 1620 कर्मचारी 368 बूथों पर उपचुनाव संपन्‍न कराएंगे। मतदान कर्मी महोली मंडी से रवाना हुए। बता देंं कि शनिवार की शाम को चुनाव प्रचार थम गया। उपचुनाव में कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

'दास्तान-ए-राम' लीला में स्थापित हुई श्रीराम की मर्यादा 

एनसीजेडसीसी में मंच पर उर्दू-हिंदी मिश्रित जुबान में 'दास्तान-ए-राम' लीला का मंचन हुआ। सीता, लक्ष्मण सहित पात्रों का मुस्लिम कलाकारों के अभिनय कर लीला को जीवंत किया। लीला के स्क्रिप्ट राइटर प्रो. दानिश अकबाल की कथाकारों संग दास्तान गोई (स्टोरी टेलिंग) के साथ 'दास्तान-ए-राम' शुरू हुई। डेढ़ घंटे की लीला में राम जन्म से रावण वध कर राम के अयोध्या आने का प्रसंग समाहित रहा। कलाकारों ने हिंदी-उर्दू जुबान में डायलाग बोले। वहीं सूफी कलंदर और मलंग की संगीतमय रामकथा की भी प्रस्‍तुति हुई।

संकल्प यात्रा में मंत्री नंदी ने सुनीं जन समस्या

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में इन दिनों संकल्प यात्रा का आयोजन भारतीय जनता पार्टी की ओर से नित्य अलग-अलग इलाकों से निकाला जा रहा है। इसमें कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल भी शामिल हो चुकी हैं। इसी क्रम में रविवार को शहर दक्षिणी के अंतर्गत नैनी के गगोत्री नगर में भाजपा की संकल्प यात्रा निकाली गई। संकल्प यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान जन समस्याएं भी सुनीं।

chat bot
आपका साथी