Top Prayagraj News of the day, 17 September 2019, जन्‍मदिन पर भाजपाइयों ने पीएम नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना की

पीएम नरेंद्र मोदी का जन्‍मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया। वहीं गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। इसी क्रम में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली से जख्‍मी हो गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 08:07 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 08:07 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 17 September 2019, जन्‍मदिन पर भाजपाइयों ने पीएम नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना की
Top Prayagraj News of the day, 17 September 2019, जन्‍मदिन पर भाजपाइयों ने पीएम नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना की

जेएनएन, प्रयागराज : प्रतापगढ़ में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से एक बदमाश जख्‍मी हो गया। उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जन्‍मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपाइयों ने लंबी उम्र की कामना की। जगह-जगह कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। इसी क्रम में प्रतापगढ़ में पुलिस से मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश को गोली लगी

जन्‍मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उल्‍लास के साथ मनाया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र योगेश मौर्य के नेतृत्व में सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में 69 किलो लड्डू चढ़ाया। साथ ही केक काटा गया। यहां भंडारा भी हुआ। भाजपा महानगर के सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा पार्टी से जुड़े डॉक्टरों ने अपने-अपने अस्पतालों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए। पार्टी की ओर से कुष्ठ आश्रम, वृद्धाआश्रम, अस्पतालों में फल, मिठाई वितरण हुआ। इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान किया। डीआरएम अमिताभ इलाहाबाद जंक्शन पर सफाई की गई। रेलवे कालोनी में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सफाई की। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में दोपहर में सेमिनार हुआ।

गंगा खतरे के निशान से ऊपर, यमुना नदी मात्र कुछ सेमी दूर

गंगा का जलस्तर मंगलवार की दोपहर खतरे का निशान पार गया। गंगा यहां लाल निशान 84.73 मीटर के ऊपर बहने लगी हैैं। यमुना भी खतरे की निशान के बिल्कुल करीब पहुंच गई हैैं। यमुना का जलस्तर लाल निशान 84.73 मीटर से करीब है। दोनों नदियों में आई बाढ़ निचले इलाकों में कहर बरपाने लगी हैैं। विकराल रूप धारण कर चुकीं दोनों नदियों ने शहर के लगभग 50 मोहल्लों और 112 गांवों को चपेट में ले लिया है। इससे दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो गए हैं। वहीं 20 हजार लोग बेघर हुए हैं। इसके साथ ही हजारों एकड़ फसलें जलमग्न हो गई है और कईं गांवों का संपर्क कट गया है।

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गोली से घायल

प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र में पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश पुलिस पर गोली चलाते हुए बाइक से भागने लगा। जवाबी फायरिंग में बदमाश पुलिस की गोली से जख्‍मी होकर बाइक से गिर गया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए पहले स्‍थानीय फिर प्रयागराज के अस्‍पताल में भर्ती कराया। बाघराय थाना क्षेत्र के गोगौरी गांव निवासी पंकज उर्फ पक्का पासी पुत्र नान्हू उर्फ शिव प्रसाद लूट जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में जख्‍मी पक्‍का को एसआरएन अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी