Tokyo Olympics: उधर भारत की जीत और इधर प्रयागराज में भी हाकी खिलाड़ी व खेल प्रेमी झूम उठे खुशी से

दोपहर में केपी कालेज ग्राउंड पर जुटे हाकी खिलाडिय़ों ने जीत का जश्न मनाया। अटाला स्थित हाकी के लिए मजीदिया इस्लामिया इंटर कालेज मैदान पर भी खिलाडिय़ों ने जबरदस्त खुशी जाहिर की और एक दूसरे के साथ ही टीम इंडिया को बधाई दी।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 07:31 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 07:31 PM (IST)
Tokyo Olympics: उधर भारत की जीत और इधर प्रयागराज में भी हाकी खिलाड़ी व खेल प्रेमी झूम उठे खुशी से
हाकी में 40 साल बाद आया मेडल तो खिलाड़ियों ने प्रशंसकों ने मनाया शहर में जश्न

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। हिप हिप हुर्रे....चक दे इंडिया...ये है इंडिया...जीत लिया टोक्यो... गुरुवार सुबह टोक्यो में भारतीय हाकी टीम के कांस्य पदक का मुकाबला जीतने के साथ ही संगमनगरी में भी हाकी खिलाड़ी और खेल प्रेमी ऐसे ही नारे लगाते हुए खुशी से झूम रहे थे।  टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हाकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के शहर में भी जश्न का माहौल रहा। 40 साल बाद मिली जीत पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर भारतीय हाकी टीम और देश के लोगों को बधाई दी तो पूरे दिन इंटरनेट मीडिया पर बधाई संदेश ट्रेंड करता रहा। माना जा रहा है कि इससे हाकी के सुनहरे दिन शुरू होंगे।

केपी कालेज ग्राउंड पर जुटे खिलाड़ी

भारत की पुरुष हाकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर 40 साल बाद इतिहास रच दिया है। भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर ओलिंपिक में देश को पदक दिलाया। खेल के इस महाकुंभ टोक्यो ओलिंपिक में जर्मनी शुरुआत में ही गोल कर अपने इरादे भी साफ कर दिए। इसके बावजूद टीम इंडिया दबाव में नहीं आई और जर्मनी के हर वार का करारा जवाब दिया। रोमांचक मुकाबला स्क्रीन पर देख रहे हाकी खेल प्रेमियों में गजब का उत्साह दिखा। दोपहर में केपी कालेज ग्राउंड पर जुटे हाकी खिलाडिय़ों ने जीत का जश्न मनाया। अटाला स्थित हाकी के लिए मजीदिया इस्लामिया इंटर कालेज मैदान पर भी खिलाडिय़ों ने जबरदस्त खुशी जाहिर की और एक दूसरे के साथ ही टीम इंडिया को बधाई दी।

राष्ट्रीय हाकी खिलाडिय़ों ने यह कहा

कई साल से इंतजार था और यह मेडल भविष्य की टीम को और आगे ले जाएगा। लोगों की सोच बदलेगी और अभिभावक अपने बच्चों को हाकी खेलने के लिए भेजेंगे।

- शरद कुमार, हाकी खिलाड़ी

लंबे समय बाद पदक हासिल कर भारतीय टीम ने देश में नई ऊर्जा का संचार किया है। धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन कर टीम ने देश का मान बढ़ाया है।

- अभय कुमार, हाकी खिलाड़ी

दद्दा मेजर ध्यानचंद के शहर में प्रैक्टिस करने वाले युवा खिलाड़ी पहले पारंपरिक ढंग से स्टेमिना बढ़ाने के बाद अब एडवांस हाकी से स्किल विकसित कर रहे हैं।

- अरविंद यादव, हाकी खिलाड़ी व डाक कर्मचारी

वर्ष 1980 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष टीम ने जर्मनी को हराया। ये खुशी का पल मेरे लिए बेहद अहम हैं।

- इमरान खान, हाकी खिलाड़ी

chat bot
आपका साथी