आज ही के दिन अयोध्‍या में विवादित ढांचा गिराने गया था, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की चौकसी

छह दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया गया था। प्रयागराज पुलिस प्रशासन सतर्क है। सर्विलांस टीम को भी संदिग्ध मोबाइल नंबरों पर नजर रखा जा रहा है। रात को रेलवे बस स्टेशन के साथ ही बाजारों में बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वायड के सदस्यों ने भी चेकिंग की।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 09:35 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 09:35 AM (IST)
आज ही के दिन अयोध्‍या में विवादित ढांचा गिराने गया था, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की चौकसी
आज छह दिसंबर के मद्देनजर प्रयागराज पुलिस सतर्क है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। याद करिए आज ही के दिन यानी छह दिसंबर को अयोध्‍या में विवादित ढांचे को गिराया गया था। इसे लेकर काफी बवाल भी हुआ था। विवादित ढांचे को गिराने की बरसी को लेकर अतिरिक्‍त सतर्ककता भी बरती जा रही है। प्रयागराज में संवेदनशील इलाकों, बाजारों और प्रमुख मंदिरों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। जनपद की सीमाओं पर वाहनों की जांच पड़ताल भी की जा रही है।

एयरपोर्ट, रेलवे व बस स्‍टेशन पर यात्रियों पर रखी जा रही नजर

प्रयागराज में छह दिसंबर की पूर्व संध्या से ही पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। संवेदनशील इलाकों के साथ ही बाजारों और प्रमुख मंदिरों के पास पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। साथ ही एयरपोर्ट, रेलवे और बस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों पर भी नजर रखी जा रही है। एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने थानाध्यक्षों को सतर्कता बरतने के साथ ही अराजकतत्वों पर निगरानी के निर्देश दिए हैं।

जनपद की सीमाओं पर वाहनों की चेकिंग

अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने की बरसी से एक दिन पूर्व यानी रविवार को पुलिस ने कड़ाई शुरू कर दी थी। जनपद की सीमाओं पर वाहनों की जांच के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। प्रयागराज शहर में करेली, शाहगंज, खुल्दाबाद, अतरसुइया, कोतवाली समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने पैदल मार्च किया। एलआइयू की टीम को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सर्विलांस टीम संदिग्‍ध मोबाइल नंबरों पर नजर रखे है

सर्विलांस टीम को भी संदिग्ध मोबाइल नंबरों पर नजर रखने को कहा गया है। इसके अलावा रात को रेलवे, बस स्टेशन के साथ ही बाजारों में बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वायड के सदस्यों ने भी चेकिंग की।

chat bot
आपका साथी