पति के ताने से बचने के लिए महिला ने प्रेमी संग खाया था जहर, प्रेमिका की मौत व प्रेमी अस्‍पताल में भर्ती

युवक ने बताया कि करीब पांच माह पहले वह महिला के घर में किसी काम से गया था। उसी दौरान महिला से उसका प्रेम संबंध हो गया था। पति ने देखा तो उनके ताने से बचने के लिए दोनों ने जहर खा लिया। महिला की मौत हो चुकी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 01:13 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 01:27 PM (IST)
पति के ताने से बचने के लिए महिला ने प्रेमी संग खाया था जहर, प्रेमिका की मौत व प्रेमी अस्‍पताल में भर्ती
प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र में पति के ताना मारने के डर से महिला ने प्रेमी संग जहर खाया था।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज जिले में घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के साथ जहरीला पदार्थ खाने वाली महिला ने ताने से बचाने के लिए यह कदम उठाया था। जहर खाने से प्रेमिका की मौत हो चुकी है जबकि प्रेमी अस्पताल में भर्ती है। प्रेमी ने पुलिस को बताया कि दोपहर में महिला ने उसे फोन कर घर बुलाया था। वहां करीब आधे घंटे तक उसने बातचीत की। बोली कि पति ने एक साथ देख लिया है। रात भर वह फटकराते रहे। ऐसे में उसे काफी शर्मिंदगी हो रही है। पति इस बात को लेकर अब रोज ताना देंगे। इसलिए मर जाना ही ठीक है। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ निकाला। युवक का कहना है कि उसने जहर खाने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। उसने अपनी कसम देते हुए उसे भी खाने के लिए कहा। खुद अधिक जहर खाया, जबकि उसे कम दिया।

पांच माह से चल रहा था प्रेम संबंध

युवक ने बताया कि करीब पांच माह पहले वह महिला के घर में किसी काम से गया था। उसने बताया कि उसी दौरान महिला से उसका प्रेम संबंध हो गया था। वह लगातार उससे बातचीत करता था। बगल में घर होने के कारण उसका आना-जाना भी लगा रहता था। महिला चार बच्चों की मां थी, इसलिए वह शादी भी नहीं करना चाहती थी।

घटना के समय बच्चों को भेज था खेलने

अस्पताल में भर्ती युवक ने पुलिस को बताया कि महिला ने जब उसे घर बुलाया था तो उस समय उसके बच्चे वहां नहीं थे। उसने बताया कि बच्चों को खेलने के लिए बाहर भेज दिया है। यह भी कहा कि पति अभी बाहर काम से गए हैं। कुछ ही देर में लौटेंगे। इससे पहले बच्चे और पति घर आ जाएं, जहर खा लेते हैं। इसके बाद उसने हाथ में कागज की पुडि़य़ा में रखे जहर की गोलियां निकालीं और इसे खाने के लिए कहा।

chat bot
आपका साथी