प्रयागराज के तीर्थ पुरोहित बोले- पुलिस की अभद्रता को अब बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा, मुख्‍यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन

तीर्थ पुराहितों ने कहा कि संगम क्षेत्र में पुलिस का दखल निरंतर बढ़ता जा रहा है। तीर्थ पुरोहितों को अपमानित किया जाता है। विरोध करने वाले तीर्थ पुरोहितों से अभद्रता होती है। कहा कि अगर पुलिस की मनमानी कार्रवाई न रुकी तो पुरोहित कर्मकांड सामूहिक रूप से बंद कर देंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 01:20 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 01:20 PM (IST)
प्रयागराज के तीर्थ पुरोहित बोले- पुलिस की अभद्रता को अब बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा, मुख्‍यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन
अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने संगम इलाके में पुलिस उत्‍पीड़न पर आक्रोश जताया है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज के संगम क्षेत्र में पुलिस की ओर से सख्ती बरतने पर तीर्थ पुरोहितों में नाराजगी है। उन्‍होंने पुलिस की कार्रवाई को नियम विरुद्ध बताया। इसके मद्देनजर अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की बैठक संगम क्षेत्र स्थित रामकृष्ण तिवारी के तख्त पर हुई। अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चंद्रनाथ चकहा ने की। वक्ताओं ने कहा कि संगम क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों के प्रत्येक घाटों से जबरन 100 रुपये का चालान काटा जा रहा है। वहीं, तीर्थ पुरोहितों के साथ अक्सर अभद्रता की जाती है। यह उनका अपमान है, जिसे किसी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

...तो नहीं करेंगे कर्मकांड

श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि संगम क्षेत्र में पुलिस का दखल निरंतर बढ़ता जा रहा है। तीर्थ पुरोहितों को अपमानित करने के लिए आए दिन कोई न कोई मनमानी कार्रवाई की जाती है। विरोध करने वाले तीर्थ पुरोहितों से अभद्रता होती है। कहा कि अगर पुलिस की मनमानी कार्रवाई न रुकी तो पुरोहित कर्मकांड सामूहिक रूप से बंद कर देंगे।

उच्च अधिकारियों से करेंगे शिकायत : अमितराज

प्रयागवाल युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की। इसके मद्देनजर पुलिस के उच्च अधिकारीयों से शिकायत करने का निर्णय लिया गया है। यदि मामले को अधिकारीयों द्वारा नहीं सुलझाया गया तो युवा तीर्थ पुरोहित पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतर कर विरोध करेंगे। वाहिनी के अध्यक्ष अमितराज वैध ने कहा कि यदि पुलिस विभाग के आला अधिकारी मामले को संज्ञान में लेकर इसका निपटारा नहीं करते तो यह मामला लखनऊ तक जाएगा। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सहित सरकार के सभी मंत्रियों इसका विरोध करके ज्ञापन सौंपा जाएगा।

chat bot
आपका साथी