कोरोना वायरस से संक्रमित तीन शिक्षकों ने दम तोड़ा, प्रयागराज में पंचायत चुनाव कराकर लौटे थे घर

पंचायत चुनाव कराकर लौटे तमाम शिक्षक बीमार पड़ गए हैं। कई लोगों में संक्रमण के भी लक्षण दिख रहे हैं जिसकी वजह से उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। कुछ शिक्षकों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव भी आ गई है। रविवार को दो शिक्षक कोरोना से जांग हार गए।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 06:11 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 06:11 PM (IST)
कोरोना वायरस से संक्रमित तीन शिक्षकों ने दम तोड़ा,  प्रयागराज में पंचायत चुनाव कराकर लौटे थे घर
पंचायत चुनाव कराकर लौटे तमाम शिक्षक बीमार पड़ गए हैं। तीन शिक्षकों की हो गई मौत

प्रयागराज, जेएनएन। पंचायत चुनाव कराकर लौटे तमाम शिक्षक बीमार पड़ गए हैं। कई लोगों में संक्रमण के भी लक्षण दिख रहे हैं जिसकी वजह से उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। कुछ शिक्षकों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव भी आ गई है। रविवार को दो शिक्षक कोरोना से जांग हार गए। इनमेंं कंपोजिट विद्यालय देवरी कला करछना की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका लता रैकवार, इसी क्षेत्र के शिक्षक संजीव श्रीवास्तव शामिल हैं। उधर, गंगा गुरुकुलम की शिक्षक नीलिमा श्रीवास्तव की भी मौत संक्रमण के चलते हो गई। विद्यालय के स्टाफ व शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना जताई है।

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की कोरोना से मौत

 कोरोना संक्रमितों के साथ अब मरने वालों का भी आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ल, भाजपा के ही पूर्व महानगर मंत्री प्रण विजय सिंह के छोटे भाई दिग्विजय सिंह, मुट्ठीगंज मंडल के मंत्री विशाल गुप्त की मां का भी संक्रमण के चलते निधन हो गया। भाजपाइयों ने शोक संवेदना जताई है। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, रुद्र सेन जायसवाल, किशोरी लाल जायसवाल, रितेश केसरवानी, अजय अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

कोरोना संक्रमितों के जल्द स्वस्थ होने के लिए किया सुंदरकांड पाठ

कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। तमाम लोगों की मौत भी हो रही है। इसे देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कीडगंज कार्यालय में सुदंरकांड का पाठ किया। ईश्वर से प्रार्थना की कि जल्द से जल्द कोरोना संक्रमण समाप्त हो। सभी लोग स्वस्थ हों। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, टीएन दीक्षित, राजन शुक्ला, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, मुकेश लारा, राजू पाठक, गिरिजेश मिश्र, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी