पीएम के आगमन के लिए बन रहे तीन हेलीपैड

जासं प्रयागराज पाच दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारिया तेज हो गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 12:38 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 12:38 AM (IST)
पीएम के आगमन के लिए बन रहे तीन हेलीपैड
पीएम के आगमन के लिए बन रहे तीन हेलीपैड

जासं, प्रयागराज : पाच दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारिया तेज हो गई हैं। परेड मैदान पर हेलीपैड बनाया जाने लगा है। परेड मैदान में बने स्थायी मंच के पीछे हेलीपैड बन रहा है। इसके अलावा साफ सफाई का भी काम शुरू हो गया है। कार्यक्त्रम में प्रदेशभर की महिलाएं आएंगी, उस हिसाब से इंतजाम किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री के आगमन का अभी तक मौखिक निर्देश है। जल्द ही उनका प्रोटोकाल आ जाएगा लेकिन उससे पहले प्रशासन हर स्तर पर तैयारी कर रहा है। त्रिवेणी मार्ग और लाल सड़क के बीच लोक निर्माण विभाग ने तीन हेलीपैड बनाने का काम शुरू कर दिया है। कार्यक्त्रम में प्रधानमंत्री के अलावा राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कई मंत्री भी आएंगे। अधिकारियों ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर हुई महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश भर से इस कार्यक्त्रम के लिए दो लाख महिलाएं बुलाई गई है। इनके बैठने आदि को लेकर व्यवस्था की जा रही है।

15 सौ शादी करवाएंगे

कार्यक्त्रम में सामूहिक शादी का भी आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी वैवाहिक जोड़े को आशीर्वाद देंगे। परेड मैदान में 15 सौ शादिया कराई जाएगी। 2020 में यहीं पर दिव्यागों को दिए थे यंत्र

इससे पहले 29 फरवरी 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज आए थे। तब परेड मैदान में भव्य कार्यक्त्रम हुआ था और हजारों दिव्यागों को उपकरण दिया गया था। वह उपकरण दिव्यागों के आज भी काम आ रहे हैं और इससे उनका जीवनयापन आसान हुआ है।

chat bot
आपका साथी