दिल्ली से गांव लौटा युवक गया था दावत में, फिर प्रतापगढ़ में घरवालों को मिली ऐसी खबर कि उड़े होश

रजवाणी गांव निवासी लालता प्रसाद वर्मा खेती करते हैं। उनका बड़ा पुत्र राम सुमेर वर्मा दिल्ली में सब्जी की दुकान चलाता है। तीसरा सबसे छोटा पुत्र 21 साल का संदीप बड़े भाई के पास दिल्ली में ही रहकर दुकान चलाने में मदद करता था।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 05:33 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 05:33 PM (IST)
दिल्ली से गांव लौटा युवक गया था दावत में, फिर प्रतापगढ़ में घरवालों को मिली ऐसी खबर कि उड़े होश
रामपुर प्रान ग्राम पंचायत के रजवाणी गांव में एक युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी की

प्रयागराज, जेएनएन। हफ्ते भर पहले ही तो वह दिल्ली से आया था। कोई वजह भी ऐसी नहीं थी। फिर क्यों युवक ने जान दे दी। अंतू थाना क्षेत्र के रामपुर प्रान ग्राम पंचायत के रजवाणी गांव में एक युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी की जिसके बाद अब गांव वालों के मन में यही सवाल बना हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।

निमंत्रण में गया था, सुबह मिली आत्महत्या की खबर

रजवाणी गांव निवासी लालता प्रसाद वर्मा खेती करते हैं। उनका बड़ा पुत्र राम सुमेर वर्मा दिल्ली में सब्जी की दुकान चलाता है। दूसरा पुत्र प्रदीप वर्मा गांव में रहता है तीसरा सबसे छोटा पुत्र 21 साल का संदीप वर्मा बड़े भाई के पास दिल्ली में ही रहता था। वह बड़े भाई की दुकान चलाने में मदद करता था। एक सप्ताह पहले संदीप गांव आया था। रविवार की शाम गांव में किसी के यहां निमंत्रण था। वह भी वहां गया था। उसके बाद लौट कर घर नहीं आया। देर रात तक संदीप के घर नहीं लौटने पर चिंतित हुए परिवार के लोगों ने सोचा कि गांव में किसी के यहां ठहर गया होगा। मगर वह रात भर नहीं लौटा। सोमवार सुबह परिवार के लोग खोजबीन करने निकले थे तभी किसी ने बताया कि उसका शव गांव के सड़क के किनारे स्थित प्राइवेट स्कूल मॉडर्न एजुकेशन सेंटर  में फंदे पर लटका है। घरवाले भाग कर वहां पहुंचे तो देखा कि उसका शव स्कूल के एक खुले कमरे की छत में चुल्ले में बंधी रस्सी के सहारे फांसी पर लटक रहा था। शरीर में कहीं भी चोट का निशान नहीं था।

पुलिस को प्रेम संबंध का लगा है सुराग

इस बीच रस्सी टूटने से शव जमीन पर गिर पड़ा। इस बारे मे्ं सूचना मिलने के बाद गड़वारा चौकी इंचार्ज निकेत भारद्वाज भी सिपाहियों के साथ पहुंच गए। उन्होंने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया।  संदीप की शादी नहीं हुई थी। वह ज्यादातर बड़े भाई के पास दिल्ली ही रहता था। अभी लगभग एक सप्ताह पूर्व ही वहां से आया हुआ था। घरवालों का कहना है कि  उसका किसी से विवाद नहीं था। पता नहीं क्या कारण रहा कि उसने फांसी लगा ली। गड़वारा चौक इंचार्ज निकेत भारद्वाज ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि उसने किसी लड़की से प्रेम संबंध में नाकामी की वजह से ऐसा किया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी