जोश में होश खो बैठे बरात में आए युवक, प्रयागराज में आरकेस्ट्रा मंच पर डांसर संग तमंचा लहराते किया डिस्को

युवाओं ने डीजे पर गाना बजाने वाले शख्स पर दबाव बनाकर तमंचे पर डिस्को गाना लगवा लिया। डांस करते हुए नशे में धुत कई युवक तमंचा तानकर गोलियां दागने लगे। एक युवक आरकेस्ट्रा के मंच पर चढ़ा और तमंचा लहराते हुए डांसर के साथ ठुमके लगाने लगा।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:40 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 06:40 PM (IST)
जोश में होश खो बैठे बरात में आए युवक, प्रयागराज में आरकेस्ट्रा मंच पर डांसर संग तमंचा लहराते किया डिस्को
बरात में आए युवकों ने आरकेस्ट्रा डांसर के साथ तमंचे पर डिस्को गाना बजाकर जमकर असलहा लहराते हुए ठुमके

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ में खुलेआम फायरिंग की घटनाओं से वहां पुलिस परेशान है तो अब प्रयागराज में भी ऐसा ही मामला समाने आया है। यहां मेजा में हर्ष फायरिंग से भी आगे बढ़कर बरात में आए युवकों ने आरकेस्ट्रा डांसर के साथ तमंचे पर डिस्को गाना बजाकर जमकर असलहा लहराते हुए ठुमके लगाए और फायरिंग भी की। तमंचा लहराते हुए डांस और फायरिंग का यह वीडियो वायरल हुआ तो अब मेजा पुलिस जांच कर रही है। इस शादी समारोह में सारी हद पारकर हर नियम को तोड़ा गया। कोविड प्रोटोकाल का भी ख्याल नहीं रखा गया।

कई युवा असलहों से दनादन हर्ष फायरिंग करने लगे

मंगलवार की रात में मीरजापुर के जिगना से मेजा के उरनाह गांव में बरात आई थी। मनोरंजन के लिए आरकेस्ट्रा का भी इंतजाम किया गया था। बरात पहुंची और फिर  द्वारचार  के बाद जब कुछ बार बालाएं डीजे की धुन पर नृत्य करने लगी तो बरात में आए कई युवा असलहों से दनादन हर्ष फायरिंग करने लगे। यही नहीं युवाओं ने डीजे पर गाना बजाने वाले शख्स पर दबाव बनाकर तमंचे पर डिस्को गाना लगवा लिया। फिर क्या था इस गाने पर डांस करते हुए बरात में आए नशे में धुत कई युवक तमंचा तानकर गोलियां दागने लगे। इससे शादी में आए लोग सहम गए। इसी दौरान एक युवक आरकेस्ट्रा के मंच पर चढ़ा और तमंचा लहराते हुए डांसर के साथ ठुमके लगाने लगा। तमंचा लहरा रहे युवक से फायर होने का खतरा बना था। उसे किसी तरह मंच से उतारा गया। तमंचा लहराते हुए डांस का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। अब बरात में हुए इस कारनामे की जानकारी पुलिस को भी मिल चुकी है। पुलिस का कहना है कि पता किया जा रहा है कि तमंचा लहराने वाले लड़के कौन थे। लापरवाही और मनमानी का आलम तो यह था कि ज्यादातर बारातियों ने मास्क नहीं लगाया था और शारीरिक दूरी की तो कोई बात ही नहीं रही। हर्ष फायरिंग पर मनाही के बावजूद तमाम शादी समारोहों में लगातार हर्ष फायरिंग की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी