बहन की शादी के लिए खरीदारी कर कौशांबी में घर लौट रहा था युवक, खंभे में बाइक टकराने से मौत

चरवा थाना क्षेत्र के दर्जि का पुरवा गांव निवासी टोपी लाल की बेटी सीमा की इसी माह शादी होनी है। शनिवार शाम टोपी लाल का 26 वर्षीय बेटा लक्ष्मण बहन को दहेज में देने के लिए आई पल्सर गाड़ी लेकर कपड़ों की खरीदारी करने मनौरी बाजार गया हुआ था।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 12:23 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 12:23 PM (IST)
बहन की शादी के लिए खरीदारी कर कौशांबी में घर लौट रहा था युवक, खंभे में बाइक टकराने से मौत
खुशी के मौके पर इस अनहोनी से परिवार में कोहराम मचा है।

प्रयागराज, जेएनएन। कौशांबी जनपद में पिपरी के मनौरी बाजार में  बहन की शादी के लिए सामान की खरीदारी कर घर लौट रहे युवक की बाइक पोल से टकरा गई। शनिवार की देर शाम हुए हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।  खबर पाकर वहां पहुंची पुलिस ने घायल को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । शादी से कुछ रोज पहले ही परिवार गम में डूब गया।

कुछ दिन बाद होना था ब्याह, अब घर में छाया है मातम  

चरवा थाना क्षेत्र के दर्जि का पुरवा गांव निवासी टोपी लाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी बेटी सीमा की इसी माह शादी होनी है। उसी के तैयारियों में घर के सारे सदस्य लगे हैं। शनिवार की शाम टोपी लाल का 26 वर्षीय बेटा लक्ष्मण बहन को दहेज में देने के लिए आई पल्सर गाड़ी लेकर कपड़ों की खरीदारी करने मनौरी बाजार गया हुआ था। खरीदारी करने के बाद वह घर के लिए निकला और समय शाम करीब आठ बजे  जैसे ही बाजार से कुछ ही दूरी पर पहुंचा तभी किसी वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में वह बाइक समेत गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसके स्वजनों को घटना की जानकारी देते हुए घायल लक्षमण को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दुखद खबर पाकर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खुशी के मौके पर इस अनहोनी से परिवार में कोहराम मचा है। परिवार के साथ ही गांव के लोग भी गमगीन हो गए।

chat bot
आपका साथी