प्रांत प्रचार प्रमुख का दायित्व बढ़ा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक पर टिकी रही सबकी नजर

अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक पर प्रयागराज में भी आरएसएस से जुड़े सभी की नजरें पूरे दिन लगी रहीं। इसमें देश भर से 450 पदाधिकारी भौतिक रूप से शामिल हुए। तमाम जगहों के पदाधिकारी अपने प्रांतीय कार्यालय पहुंचकर ऑनलाइन जुड़े। काशी प्रांत से करीब 25 पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़े रहे।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 07:00 AM (IST)
प्रांत प्रचार प्रमुख का दायित्व बढ़ा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक पर टिकी रही सबकी नजर
तमाम जगहों के पदाधिकारी अपने प्रांतीय कार्यालय पहुंचकर ऑनलाइन भी जुड़े।

प्रयागराज, जेएनएन। बंगलुरू में हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक पर प्रयागराज में भी आरएसएस से जुड़े सभी की नजरें पूरे दिन लगी रहीं। इस बैठक में देशभर से 450 पदाधिकारी भौतिक रूप से शामिल हुए। तमाम जगहों के पदाधिकारी अपने प्रांतीय कार्यालय पहुंचकर ऑनलाइन भी जुड़े। काशी प्रांत से करीब 25 पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़े रहे। नए सर कार्यवाह दत्तात्रेय होस बोले की घोषणा पर स्वयंसेवकों ने खुशी जताई। इस बैठक में प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में रहकर प्रांत प्रचार प्रमुख की भूमिका निभा रहे जयप्रकाश के कार्यक्षेत्र में विस्तार की घोषणा की गई। अब उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का व्यवस्था प्रमुख बनाया गया है। इसमें पांच प्रांत शामिल होंगे।  साथ ही राजेंद्र सिंह को प्रांत प्रचारक प्रमुख से क्षेत्र प्रचारक प्रमुख बनाया गया है। अशोक उपाध्याय को क्षेत्र कुटुंब प्रबोधन प्रमुख तथा राजेंद्र सक्सेना जो गंगा समग्र का कार्य देख रहे थे, उन्हेंं क्षेत्र मार्ग प्रमुख बनाया गया है।

नए सरकार्यवाह का प्रयागराज से गहरा लगाव  

आरएसएस के नए सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले का प्रयाग से गहरा नाता है। पिछले वर्ष 22 से 24 नवंबर तक गौहनिया में हुई अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल (पूर्वी क्षेत्र) की बैठक में भी वह संघ प्रमुख के साथ आए थे। इससे पहले भी उनका संगम नगरी आना हो चुका है। उनके निर्वाचन पर काशी प्रांत संघचालक डॉ. विश्वनाथ लाल निगम, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आलोक मालवीय, प्रांत सह कार्यवाह राज बिहारी, प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मुरारजी त्रिपाठी, विभाग प्रचारक कृष्ण चंद, सह विभाग प्रचारक डॉ. पीयूष आदि ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी