घऱ के पास युवक को गोली मारकर भागते-फिर रहे थे, प्रयागराज पुलिस ने पकड़ लिए चार आरोपित, तमंचा भी मिला

फैजान को शनिवार रात करीब 11 बजे गोली मार दी गई थी जब वह अपने घऱ के पास टहल रहा था। सीने और कंधे के बीच छर्रे धंसने से जख्मी फैजान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा लिखकर आरोपितों की तलाश शुरू की।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 06:30 AM (IST)
घऱ के पास युवक को  गोली मारकर भागते-फिर रहे थे, प्रयागराज पुलिस ने पकड़ लिए चार आरोपित, तमंचा भी मिला
करेली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर गोली मारने में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया

प्रयागराज, जेएनएन। शहर के करेली इलाके में शनिवार रात जरा सी बात पर हुए झगड़े के बाद युवक को गोली मारकर चारों लड़के भागते फिर रहे थे। रात भर छापेमारी के बाद करेली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर गोली मारने में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि ये लड़के तमंचा लेकर घूमते रहते थे।

अवैध हथियार लेकर चलने वाले बिगड़ैल है आरोपित

करेली इलाके के हाजी नगर मोहल्ले में रहने वाले फैजान को शनिवार रात करीब 11 बजे गोली मार दी गई थी जब वह अपने घऱ के पास टहल रहा था। सीने और कंधे के बीच छर्रे धंसने से जख्मी फैजान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस ने फैजान के पिता मोहम्मद फारूक की तहरीर पर मुकदमा लिखकर आरोपितों की तलाश शुरू की। करेली थाने की पुलिस टीम के साथ ही क्राइम ब्रांच को भी धरपकड़ में लगाया गया। रात भर छापेमारी के बाद पुलिस ने फैजान पर फायरिंग करने वाले चार आऱोपित लड़कों को पकड़ लिया। करेली थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए युवकों में सुल्तानपुर भावा मोहल्ले का मोहम्मद आसिफ, अकबरपुर मोहल्ले का अल्तमस इकबाल, हाजी नगर सुल्तानपुर भावा का शाहिद और मोहम्मद जीशान है। ये सभी बिगड़ैल किस्म के हैं। वे अवैध हथियार रखकर चलते और लोगों को धमकाते रहे हैं। फैजान से उनकी कहासुनी हो गई थी जिसकी वजह से उसे गोली मार दी गई। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। इन सभी को जेल भेज दिया गया है। उधर अस्पताल मेे फैजान की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।  

chat bot
आपका साथी