शंभूनाथ के मेधावियों का मेरिट लिस्ट में दबदबा

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने गुरुवार को बीटेक अंतिम वर्ष का परिणाम जारी कर दिया। इसमें शंभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिग एंड टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिग ब्रांच के दिलीप कुमार यादव ने प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 08:32 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 08:32 PM (IST)
शंभूनाथ के मेधावियों का मेरिट लिस्ट में दबदबा
शंभूनाथ के मेधावियों का मेरिट लिस्ट में दबदबा

वि., प्रयागराज : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने गुरुवार को बीटेक अंतिम वर्ष का परिणाम जारी कर दिया। इसमें शंभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिग एंड टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिग ब्रांच के दिलीप कुमार यादव ने प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया। इसके अलावा कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिग ब्रांच की आयुषी अग्रवाल नौवें स्थान पर आई। संस्थान के सचिव डॉ. केके तिवारी ने संस्थान के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।

chat bot
आपका साथी