हमारे लिए मछली के आंख जैसा ​​​​​2022 का लक्ष्य, प्रयागराज में बोले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि 2022 का लक्ष्य हमारे लिए मछली के आंख जैसा होना चाहिए। हम सब मिलकर ही इसे भेद सकेंगे। इसका सीधा अर्थ था कि संगठन में एकजुटता लाई जाए। सभी मतभेद भुला दिए जाएं। जो रूठ गए हैं उन्हें भी मनाएं।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 08:24 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 08:24 PM (IST)
हमारे लिए मछली के आंख जैसा ​​​​​2022 का लक्ष्य, प्रयागराज में बोले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा
मिशन 2022 के लिए सियासी नब्ज टटोलने आए शर्मा ने की पदाधिकारियों के साथ बैठक

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भाजपा ने मिशन 2022 की सफलता के लिए पूरा प्रयास शुरू कर दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष तथा प्रधानमंत्री के निकटस्थों में गिने जाने वाले पूर्व आइएएस अरविंद कुमार शर्मा ने सोमवार को भाजपा कार्यालय में पार्टीजनों से मंत्रणा की। संगमनगरी और उसके आसपास की सियासी फिजा को भी समझा। माना जा रहा है कि इसकी जानकारी वह केंद्रीय नेतृत्व को भी देंगे। उनका यह प्रवास दो दिन का है।

सभी मतभेद भुला दें, जो रूठे हैं उन्हें मनाएं

पहले दिन उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि 2022 का लक्ष्य हमारे लिए मछली के आंख जैसा होना चाहिए। हम सब मिलकर ही इसे भेद सकेंगे। इसका सीधा अर्थ था कि संगठन में एकजुटता लाई जाए। सभी मतभेद भुला दिए जाएं। यहां तक कि जो रूठ गए हैं उन्हें भी मनाएं। पंचायत चुनाव के दौरान यदि कहीं खींचतान हुई तो उसे भी खत्म करने का संदेश दिया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर है जब कि पिछले 70 साल में कांग्रेस व अन्य दलों की सरकार में लोगों तक न्यूनतम जरूरत की चीजें भी नहीं पहुंच सकीं। अब उस जिम्मेदारी को भाजपा की सरकारें निभा रही हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर जातिवाद, वर्गवाद, धार्मिक उन्माद व तुष्टीकरण की राजनीति का भी आरोप लगाया।

सत्ता के चरित्र में बदलाव अब हो रहा

बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने की। कहा कि आजादी के बाद सत्ता का परिवर्तन हुआ पर सत्ता के चरित्र में बदलाव अब हो रहा है। इससे पूर्व भाजपाइयों ने प्रदेश उपाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मैके पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, गंगापार जिलाध्यक्ष अश्वनी दुबे, यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, मृत्युंजय तिवारी, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, मुरारी लाल अग्रवाल, रणजीत सिंह, कुंज बिहारी मिश्रा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी