केले के पत्ते पर उकेरा महादेव का रौद्र रूप, इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र ने किया कमाल

सावन के महीने में हर कोई भगवान शिव के रंग में रंग जाता है। शिव की भक्ति अलग-अलग तरीके से देखने को मिलती है। सावन के महीने में झूंसी के तुलापुर गांव निवासी मनोज ने भी कैनवास की जगह केले के पत्ते पर महादेव को बैठा दिया

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 08:00 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 08:00 AM (IST)
केले के पत्ते पर उकेरा महादेव का रौद्र रूप, इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र ने किया कमाल
श्रावण मास में भगवान शिव के प्रति दिखी छात्र मनोज कुमार की अनूठी भक्ति

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में दृश्य कला विभाग से मास्टर आफ आर्ट के छात्र मनोज कुमार ने केले के पत्ते पर भगवान शिव का रौद्र रूप उकेरा है। उन्होंने आठ घंटे की मशक्कत के बाद यह कामयाबी हासिल की है।

कला के जरिए लोगों को करते हैं जागरूक

सावन के महीने में हर कोई भगवान शिव के रंग में रंग जाता है। शिव की भक्ति अलग-अलग तरीके से देखने को मिलती है। सावन के महीने में झूंसी के तुलापुर गांव निवासी मनोज ने भी कैनवास की जगह केले के पत्ते पर महादेव को बैठा दिया। तकरीबन पांच वर्षों से ऐसी ही कलाकृतियों को सहेजने वाले मनोज ने बताया कि वह अमूमन कैनवास पर ही कलाकृतियों को उकेरते हैं। इसमें वह रंगों के साथ तैलीय पदार्थ का भी प्रयोग करते हैं। हालांकि, केले के पत्ते में उन्होंने तैलीय पदार्थ का इस्तेमाल नहीं किया। वह कहते हैं कि केले का पत्ता चिकनाई से युक्त होता है और उसमें तरल पदार्थ की अधिकता होती है। ऐसे में ब्रश पर सीधे रंग लगाकर महादेव की कलाकृति को उकेरना शुरू किया। मनोज खास अवसरों पर अपने कला के जरिए अक्सर लोगों को जागरूक करते रहते हैं। उनके साथ सहयोगी की भूमिका अजय गुप्ता ने निभाई। जबकि, निर्देशन विभाग के प्रोफेसर अजय जेटली ने किया।

प्रोन्नति के लिए चयन समिति की बैठक 17 को

राजकीय शिक्षकों की एलटी ग्रेड से प्रवक्ता पद पर प्रोन्नति के लिए चयन समिति की बैठक 17 अगस्त को होगी। पहले यह 29 जुलाई को होनी थी। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री रामेश्वर प्रसाद पांडेय ने बताया कि शिक्षा निदेशक माध्यमिक के लोकसेवा आयोग में उपस्थित न होने के कारण तिथि में बदलाव किया गया है। यह भी बताया कि शिक्षा निदेशक माध्यमिक को राजकीय शिक्षक संघ की अध्यक्ष छाया शुक्ला के नेतृत्व में राजकीय शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी दिया जा चुका है। इसमें पदोन्नति, प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती, कई जनपदों में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत प्रकरण का अग्रसारण न करने आदि समस्याओं को बताया गया है। उत्तराखंड से आए शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी कराने का मामला भी उठाया गया।

chat bot
आपका साथी