Coronavirus : मुंबई से आने के बाद पॉजिटिव मिला युवक बाइक से घूमता रहा शहर Prayagraj News

लैब से रिपोर्ट लेकर बाइक से कोटवा बनी कोविड अस्पताल पहुंचा लेकिन वहां उसे भर्ती नहीं किया। उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि वह सीधे नहीं हो सकता।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 01:03 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 03:32 PM (IST)
Coronavirus : मुंबई से आने के बाद पॉजिटिव मिला युवक बाइक से घूमता रहा शहर Prayagraj News
Coronavirus : मुंबई से आने के बाद पॉजिटिव मिला युवक बाइक से घूमता रहा शहर Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। मुंबई से आए युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी उसे कोविड अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। संक्रमित युवक बीते दो दिन से बाइक लेकर शहर में घूम रहा है। रविवार को इसकी जानकारी होने पर आला अधिकारियों में खलबली मच गई। अब युवक की खोजबीन की जा रही है।

मुंबई से आए युवक की रिपोर्ट निकली पॉजिटिव

दरअसल, सैदाबाद का एक युवक 21 जून को मुंबई से अपने गांव आया है। वह चार दिन पहले बैरहना स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराने के लिए गया था। वहां डॉक्टर ने उसे पहले कोविड टेस्ट कराने के लिए कहा। तीन जुलाई को उसकी जांच निजी लैब में हुई। अगले दिन शाम करीब सात बजे उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।

कोविड अस्‍पताल युवक को लौटा दिया गया

वह शनिवार को लैब से रिपोर्ट लेकर बाइक से कोटवा बनी कोविड अस्पताल पहुंचा लेकिन वहां उसे भर्ती नहीं किया। उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि वह सीधे नहीं हो सकता। इसकी सूचना पहले वह नोडल अधिकारी को दे। बताया जा रहा है कि मरीज ने विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह अपने घर वापस चला गया। पिछले दो दिन से वह शहर में घूम रहा है। रविवार देर रात इसकी जानकारी स्वास्थ्य महकमे के आला अधिकारियों को हुई।

chat bot
आपका साथी