कमिश्नर ने कर्मियों को दिलाई संविधान के उद्देशिका की शपथ

संविधान दिवस पर गाधी सभागार में गुरुवार को कमिश्नर ने कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। कमिश्नर ने कहा कि भारतीय संविधान में विभिन्न देशों से अच्छे विषयों को लेकर समाहित किया है। सभी को समान अधिकार प्रदान दिए है। प्रत्येक को अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी होनी चाहिए। मण्डलायुक्त ने कार्य ईमानदारी एवं निष्ठा से करने को कहा। मौके पर अपर आयुक्त भगवान शरण सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी थे। आइजी केपी सिंह ने रेंज कार्यालय में शपथ दिलाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:14 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 09:14 PM (IST)
कमिश्नर ने कर्मियों को दिलाई संविधान के उद्देशिका की शपथ
कमिश्नर ने कर्मियों को दिलाई संविधान के उद्देशिका की शपथ

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : संविधान दिवस पर गाधी सभागार में गुरुवार को कमिश्नर ने कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। कमिश्नर ने कहा कि भारतीय संविधान में विभिन्न देशों से अच्छे विषयों को लेकर समाहित किया है। सभी को समान अधिकार प्रदान दिए है। प्रत्येक को अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी होनी चाहिए। मण्डलायुक्त ने कार्य ईमानदारी एवं निष्ठा से करने को कहा। मौके पर अपर आयुक्त भगवान शरण सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी थे। आइजी केपी सिंह ने रेंज कार्यालय में शपथ दिलाई। एनसीआर मुख्यालय में 71वां समारोह

जासं, प्रयागराज : एनसीआरमुख्यालय में भी संविधान दिवस की प्रस्तावना पढ़ने के साथ 71वें समारोह का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के लाइव प्रसारण के साथ रेलवे के अधिकारियों, कर्मियों और पर्यवेक्षकों ने भी प्रस्तावना पढ़ी। मुख्य काíमक अधिकारी नंद किशोर ने उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय कार्यालय में उपस्थित लोगों को भारतीय नागरिक के मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रयागराज मंडल में भी आयोजन हुआ। अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक मोहित चंद्रा ने की। संविधान की मूल भावना को समझा

जासं, प्रयागराज : मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज में ऑनलाइन आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों को संविधान का महत्व समझाया। निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने कहा कि सभी को संविधान के मूलभूत ढाचे की जानकारी होनी चाहिए। मौके पर कुलसचिव डॉ. सर्वेश कुमार तिवारी दानिश अंसारी, सहायक कुलसचिव मानस अग्रवाल आदि थे। इविवि के विधि संकाय के नए भवन में संकायाध्यक्ष प्रो. आरके चौबे ने भी ऑनलाइन अपनी बात रखी। कुलपति, प्रो.एनके शुक्ल, प्रो. आरके उपाध्याय, प्रो. जेएस सिंह आदि शामिल हुए। नागरिकों के अधिकारों पर हुई चर्चा

जासं, प्रयागराज : हमीदिया ग‌र्ल्स डिग्री कॉलेज के मध्यकालीन इतिहास विभाग में क्विज और वेबिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रविंद्र कुमार पद्मश्री व प्रो. मालबिका पाडेय, डॉ. यूसुफा नफीस, तजीन एहसानुल्ला, डॉ. नुजहत फात्मा, डॉ. सबा समरीन अंसारी आदि थे। ऐसे ही आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रमा सिंह, डॉ. चित्रा चैरसिया, डॉ. शशि कुमारी आदि ने संविधान दिवस मनाया। कोर में मौलिक कर्तव्यों के पालन की दिलाई शपथ

जासं, प्रयागराज : केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। महाप्रबंधक यशपाल सिंह के नेतृत्व में सुबह 11:30 बजे कोर में संविधान दिवस के अंतर्गत मौलिक कर्तव्यों के पालन के लिए शपथ दिलाई। मौके पर अरुण कुमार, सुरेश कुमार, आशुतोष, अकमल वदूद, हरीश गुप्ता, डीके गुप्ता आदि थे। संविधान दिवस पर परिचर्चा का आयोजन

प्रयागराज : उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से प्रेक्षागृह में संविधान दिवस के अवसर पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। विधि शिक्षक डॉ. श्लेष गौतम ने कहा कि संविधान दिवस किसी राष्ट्रीय पर्व से कम नहीं है, क्योंकि यह हमारे संविधान के पारित होने का दिन है। कार्यक्रम में विभू कुमार, विपुल कुमार आदि ने अपने विचार रखे। अन्त में केन्द्र निदेशक इन्द्रजीत ग्रोवर की ओर से धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

chat bot
आपका साथी