धूमनगंज से लापता किशोरी अल्‍लापुर स्थित ननिहाल में मिली Prayagraj News

परिवार के लोगों ने धूमनगंज थाने जाकर आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले लड़के ने उसका अपहरण किया है। लड़का भी नाबालिग है। पुलिस ने मुकदमा लिखकर आरोपित को हिरासत में ले लिया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 11:33 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 11:33 AM (IST)
धूमनगंज से लापता किशोरी अल्‍लापुर स्थित ननिहाल में मिली Prayagraj News
धूमनगंज से लापता किशोरी अल्‍लापुर स्थित ननिहाल में मिली Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन : धूमनगंज के कालिंदीपुरम कॉलोनी से शनिवार को लापता किशोरी अल्लापुर में अपनी ननिहाल में मिली है। उसके अपहरण के आरोप में पड़ोस के लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था ।

नाबालिग आरोपित को पुलिस ने हिरासत में लिया

धूमनगंज पुलिस ने नामजद आरोपित को हिरासत में लिया है। 17 वर्षीय लड़की शनिवार को रहस्यमय हालात में लापता हो गई थी। उसके परिवार के लोगों ने धूमनगंज थाने जाकर आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले लड़के ने उसका अपहरण किया है। लड़का भी नाबालिग है। पुलिस ने मुकदमा लिखकर आरोपित को हिरासत में ले लिया। उसने खुद को बेकसूर बताया और कहा कि उसे लड़की के बारे में कुछ पता नहीं है।

थाने में बोली किशोरी, नानी के घर गई थी

इसी बीच लड़की के बारे में पता चला कि वह अल्लापुर में अपनी ननिहाल में है। उसे थाने लाकर बात की गई तो वह बता रही है कि वह खुद नानी के यहां गई थी। धूमनगंज थाने की पुलिस का कहना है कि किशोरी मिल गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। अगर अपहरण नहीं हुआ है तो लड़के को रिहा किया जाएगा। आरोपित भी नाबालिग है। पूछताछ में वह कुछ बता नहीं पाया।

स्मैक बेच रहे दो लोग बंदी

कीडगंज थाने की पुलिस ने मंगलवार को बोट क्लब के पास यमुना किनारे स्मैक बेच रहे दो लोगों को पकड़ लिया। थाना प्रभारी शिशुपाल शर्मा के मुताबिक गिरफ्तार सुरेंद्र भारतीय और दिम्मा सोनकर के पास 45 पुडिय़ा स्मैक मिली है।

chat bot
आपका साथी