आखिर किसने किया 13 साल के किशोर का बेरहमी से कत्ल, मकर संक्रांति की रात में जख्‍मी हालत में मिला था

एसपी गंगापार भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिर लोगों से पूछताछ करते हुए जानकारी ली। शक के आधार पर कई लड़कों को पूछताछ के लिए उठाया गया मगर यह साफ नहीं हो सका कि हत्या किसने और क्यों की। पुलिस इस हत्‍याकांड की जांच कर रही है।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 09:33 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 10:24 AM (IST)
आखिर किसने किया 13 साल के किशोर का बेरहमी से कत्ल, मकर संक्रांति की रात में जख्‍मी हालत में मिला था
प्रयागराज में बर्थडे पार्टी में गया एक किशोर जख्‍मी हालत में मिला। बाद में उसकी मौत हो गई।

प्रयागराज, जेएनएन। उम्र महज 13 साल। घर में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा था। अपरिपक्व लड़का आदर्श किसी के बुलाने पर एक लड़के के घर जन्मदिन की पार्टी में शरीक होने चला गया। अचानक लड़कों में पता नहीं क्‍या ऐसी क्या बात हुई कि उसके सिर पर ईंट-पत्थर से प्रहार कर दिया गया। आदर्श काफी देर तक लड़पता रहा और बेसुध हो गया। तभी तलाश में जुटे स्वजनों की नजर पड़ी तो वह स्तब्ध रह गए। आनन-फानन में घरवाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

खबर पाकर एसपी गंगापार भी घने कोहरे के बीच किसी तरह घटनास्थल पर पहुंचे। फिर लोगों से पूछताछ करते हुए जानकारी ली। शक के आधार पर कई लड़कों को पूछताछ के लिए उठाया गया, मगर यह साफ नहीं हो सका कि हत्या किसने और क्यों की। पुलिस इस हत्‍याकांड की जांच कर रही है। 

रात में आदर्श जख्मी हालत में नाले के पास मिला

पुलिस के मुताबिक, मऊआइमा थाना क्षेत्र के परवेजपुर गांव निवासी सरकेश के घर मकर संक्रांति पर कार्यक्रम आयोजित था। इसी दौरान उनका बेटा आदर्श गायब हो गया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद स्वजनों ने आदर्श की तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात करीब साढ़े 11 बजे आदर्श जख्मी हालत में नाले के पास मिला। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने यह कहा

एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि आदर्श एक लड़के के जन्मदिन पार्टी में गया था, जहां उसका कुछ लड़कों से विवाद हुआ था। तभी कुछ लोगों ने उससे मारापीटा था, जिससे उसकी मौत हो गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी