Tandava Web Series: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा

Tandava Web Series उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वेब सीरीज में कार्य करने वाले कलाकारों निर्देशकों व अन्य जिम्मेदारों को सीख दी है। कहा कि उन्‍हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए। इसे प्रदेश सरकार गंभीरता से ले रही है। जनता को भी अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखना चाहिए।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 08:33 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 08:33 AM (IST)
Tandava Web Series: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा
तांडव वेब सीरीज को लेकर यूपी के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विरोध जताया है।

प्रयागराज, जेएनएन। 'अपराध करके माफी मांगने पर क्षमा करने वाला अपराध नहीं है। तांडव वेब सिरीज बनाने वाले दोषियों का इस मामले में अभिनय से नहीं चलेगा काम। हिंदू देवी देवताओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान'। यह ट्वीट उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया है। इससे पहले भी उप मुख्यमंत्री ने वेब सीरीज को जहरीला बताया था। कहा था कि यह समाज में जहर फैलाने की साजिश है। इस तरह की अभिव्यक्ति ठीक नहीं है। समाज को समरस बनाना है न कि उसे तोडऩे का प्रयास करना है। सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए। किसी के लिए भी ऐसी बात न की जाए जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हों।

बोले, आम जनता को भी अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखना चाहिए

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वेब सीरीज में कार्य करने वाले कलाकारों, निर्देशकों व अन्य जिम्मेदारों को सीख दी है। कहा कि उन्‍हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए। इस प्रकरण को प्रदेश सरकार गंभीरता से ले रही है। आम जनता को भी अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखना चाहिए।

सांसद डॉ. रीता जोशी ने कमला देवी हैरिस को दी बधाई

इलाहाबाद की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने ट्वीट कर भारतीय मूल की कमला देवी हैरिस को अमेरिका की उप राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है। लिखा है कि 'कोटिश: बधाई एवं शुभकामनाएं। आज संपूर्ण भारत को आप पर गर्व है'। सांसद ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी बधाई दी है। लिखा है कि 'सफल नेतृत्व के एक साल पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई, ईश्वर से आपके स्वर्णिम कार्यकाल की कामना करती हूं'।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को भी सांसद रीता ने दी शुभकामना

इसी क्रम में उन्होंने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं कीर्ति चक्र से सम्मानित अजीत डोभाल को जन्मदिन की बधाई दी। लिखा कि 'अनन्त बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहे और निरंतर राष्ट्र सेवा के पथ पर अग्रसर रहें'।

chat bot
आपका साथी