ऐसी लापरवाही ठीक नहीं, खुद मास्क लगा लिए और बच्चे की परवाह नहीं Prayagraj news

215 बजे कोठापार्चा डॉट पुल चौराहा। यहां भी तीन पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसमें दो पुलिसकर्मी बिना मास्क वालों को पकड़ रहे थे और एक चालान काट रहा था। उसी समय आर्य कन्या इंटर कालेज की तरफ से कार आई। पुलिसर्किमयों ने रोका और शीशा खोलने को कहा।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 07:28 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 07:28 PM (IST)
ऐसी लापरवाही ठीक नहीं, खुद मास्क लगा लिए और बच्चे की परवाह नहीं  Prayagraj news
सख्ती का असर यह है कि बिना मास्क लगाए लोग चौराहों पर चेकिंग देख गलियों से भाग निकलते हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। दोपहर 12:30 बजे का वक्त। शहर का सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका चौक। दुकानों के साथ ही सड़क पर भीड़। इसी में कोतवाली पुलिस बिना मास्क वालों की तलाश में जुटी थी। एक दुकान से एक दंपती बाहर निकले। उनके साथ छह वर्ष का बेटा था। इंस्पेक्टर दीपेंद्र कुमार सिंह की नजर उस पर पड़ी। वह तेजी से दंपती के पास पहुंचे और बोले कि क्यों लापरवाही बरत रहे हैं। खुद तो मास्क लगाए हैं, लेकिन बच्चे को मास्क क्यों नहीं लगाया। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यह एक मात्र उपाय है। बस इतना सुनते ही दंपती ने माफी मांगी और वहीं बगल की दुकान से मास्क खरीदकर बच्चे के मुंह पर बांध दिया। निश्चित तौर पर दंपती को अपनी गलती का एहसास हो गया था।

इसी प्रकार सुलाकी हलवाई चौराहे पर करीब 1:30 बजे चार पुलिसकर्मी तैनात थे। दो महिला पुलिसकर्मी भी थीं। पैदल और बाइक सवार कई लोगों को रोककर उनका चालान काटा जा रहा था। सभी बिना मास्क के घरों से निकले थे। पुलिसकर्मी उनका नाम-पता पूछ रहे थे और वे दोबारा ऐसी गलती न करने के लिए माफी मांग रहे थे। हालांकि, माफी नहीं मिली और चालान काट दिया गया। 2:15 बजे कोठापार्चा डॉट पुल चौराहा। यहां भी तीन पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसमें दो पुलिसकर्मी बिना मास्क वालों को पकड़ रहे थे और एक चालान काट रहा था। उसी समय आर्य कन्या इंटर कालेज की तरफ से कार आई। पुलिसर्किमयों ने रोका और शीशा खोलने को कहा। इसमें चार लोग सवार थे। किसी ने मास्क नहीं लगाया था। पुलिसर्किमयों ने कहा कि मास्क क्यों नहीं लगाए हैं। जवाब मिला, जेब में रखे हैं। पुलिसर्किमयों ने कहा कि यह जेब में रखने के लिए नहीं बल्कि मुंह पर लगाने के लिए है। इसके बाद चारों का चालान काट दिया गया। रामबाग चौराहा, साउथ मलाका, मेडिकल चौराहा, सुभाष चौराहा, बैरहना, बाई का बाग, हीवेट रोड, स्टेशन रोड, तेलियरगंज समेत कई जगहों बिना मास्क वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया।

चौराहों पर चेेेेेेेेेेेेकिंग होती देख गलियों से भागे बाइक सवार

पुलिस की सख्ती का असर यह है कि बिना मास्क लगाए लोग चौराहों पर चेकिंग देखते ही गलियों से होकर भाग निकलते हैं। सुलाकी हलवाई चौराहे पर पुलिस ने जांच की तो बताशामंडी की तरफ बिना मास्क लगाए जा रहे कुछ बाइक सवार शीशमहल की तरफ भाग निकले, जबकि बताशामंडी से बहादुरगंज की तरफ आने वाले बदशाही मंडी पुलिस चौकी के पहले जीरो रोड जाने वाले मार्ग से निकल गए। यही हाल अन्य जगहों का भी रहा।

मास्क न लगाने वालों ने ये बहाने बनाएं

-अभी लगाए थे, कुछ देर पहले ही जेब में रखा था।

-जल्दबाजी में घर से निकला तो भूल गया।

-हेलमेट लगाया था, इसलिए मास्क नहीं लगाया।

-दुकान से सामान ले रहे थे, वहीं निकालकर रखा था, छूट गया।

-बगल में ही घर है, थोड़ा सामान लेने निकले थे।

chat bot
आपका साथी