Health Tips: आप भी पथरी के मरीज हैं तो जरूर पढ़ें, यूरोलाजिस्‍ट की मानें सलाह और रहें स्‍वस्‍थ

यूरोलाजिस्ट डा. दीपक गुप्ता ने बताया कि चाऊमिन पिज्जा बर्गर जैसी चीजें भी कम से कम खाएं। बैगन पालक टमाटर फूलगोभी व बादाम भी पथरी की वजह बन सकते हैं। दूध पनीर चीज का प्रयोग कर सकते हैं। इससे पथरी नहीं होती है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:27 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:27 AM (IST)
Health Tips: आप भी पथरी के मरीज हैं तो जरूर पढ़ें, यूरोलाजिस्‍ट की मानें सलाह और रहें स्‍वस्‍थ
आपको पथरी न हो, इसके लिए यूरोजालिस्‍ट डाक्‍टर दीपक गुप्‍ता सलाह दे रहे हैं।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। बदलते खानपान और अनियमित दिनचर्या से तमाम मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। खासकर पथरी के मरीज बढ़ रहे हैं। उसमें भी किडनी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसकी वजह फास्ट फूड व कोल्‍ड ड्रिंक का अधिक प्रयोग करना है। ब्रेड या उससे बनी चीजों का अधिक प्रयोग भी इसकी एक वजह बन रहा है। यदि ब्रेड या उससे बनी चीजों को खाते ही हैं तो उसके बाद खूब पानी पिएं।

यूरोलाजिस्ट डा. दीपक गुप्ता बोले- पथरी इन चीजों के खाने से बन सकती है

चाऊमिन, पिज्जा, बर्गर जैसी चीजें भी कम से कम खाएं। बैगन, पालक, टमाटर, फूलगोभी व बादाम भी पथरी की वजह बन सकते हैं। दूध, पनीर, चीज का प्रयोग कर सकते हैं। इससे पथरी नहीं होती है। यह जानकारी दैनिक जागरण के साप्ताहिक कार्यक्रम प्रश्न पहर में यूरोलाजिस्ट डा. दीपक गुप्ता ने दी। उन्‍होंने पाठकों के सवालों व जिज्ञासाओं को शां‍त किया।

पथरी में नारियल पानी फायदेमंद

पथरी कहीं भी हो, अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। खासकर किडनी में होने पर नारियल पानी, मट्ठा का प्रयोग लाभकारी होता है। केला, पपीता और तरबूज के प्रयोग से भी लाभ मिलता है। मांस, मछली व मदिरा का भी प्रयोग नहीं करना चाहिए। 25 से 45 वर्ष के लोगों में यह समस्या अधिक देखने में मिल रही है। पथरी होने पर दर्द, बुखार, उल्टी होने जैसी समस्याएं होती हैं।

प्रोस्टेट की समस्या है तो चाय-काफी का सेवन कम करें

55 से 75 साल की उम्र के बीच लोगों में प्रोस्टेट की समस्या आती है। इसमें पौरुष ग्रंथि बढ़ जाती है। बार-बार लघुशंका जाना पड़ता है। एक बार में लघुशंका पूरी नहीं होती। जलन की भी समस्या हो सकती है। लघुशंका के दौरान रक्तस्राव भी हो सकता है। इससे बचने के लिए तरल पदार्थ का सेवन कम करें। चाय और काफी भी कम लें। मदिर भी छाेड़ दें। अचार व अन्य मसालेदार चीजों का भी प्रयोग सीमित करें। नमक का भी प्रयोग नियंत्रत करें। डाक्टर के सुझाव से कीगल इक्सरसाइज करने से लाभ हो सकता है।

chat bot
आपका साथी