भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्रदेव सिंह ने प्रयागराज के कार्यकर्ताओं में भरा जोश, आश्‍वासन भी दिया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रयाग दौरे पर स्पष्ट संदेश दिया कि जो कार्यकर्ता रूठे हैं उन्हें मनाएं। सभी को साथ लेकर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:49 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:49 AM (IST)
भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्रदेव सिंह ने प्रयागराज के कार्यकर्ताओं में भरा जोश, आश्‍वासन भी दिया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रयागराज के रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने का संदेश दिया।

संकट की घड़ी में कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है भाजपा

कोरोना से जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के स्वजनों से मिले प्रदेश अध्यक्ष

प्रयागराज, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रयागराज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना से जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के परिवार वालों से मुलाकात की और उन्‍हें ढांढस बंधाया। इसके अलावा उन्‍होंने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्रदेव सिंह शनिवार को प्रयागराज पहुंचे थे। सब से पहले वह पूर्व मंडल अध्यक्ष स्व. फूलचंद साहू के निवास पर पहुंचे उन्हें श्रद्धांजलि दी। बोले, संकट की घड़ी में अपने परिवार के साथ पूरी भाजपा खड़ी है। कभी भी किसी को कोई जरूरत हो संगठन हमेशा सहयोग करेगा।

इनके आवास पर भी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा महामंत्री स्व. महिपतसिंह, स्व.सुधाकर गुप्ता, स्व. रोहित मालवीय, स्व. ब्रह्मा नंद शुक्ला, स्व. शैलतनया श्रीवास्तव, स्व. पुष्पा कुशवाहा, स्व. जोगिंदर सिंह, पूर्व सांसद स्व. सुरेश पासी, स्व.ओम प्रकाश शुक्ला व स्व राजेश पांडेय के घर जाकर परिवार वालों को सांत्वना दी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मणाचार्य, काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।

आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी पर की चर्चा

इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदेश अध्यक्ष स्वंत्रतदेव सिंह ने हाल जाना और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की। आह्वान किया कि आपसी मतभेद भूलकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इस दौरान सांसद केसरी देवी पटेल, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, निर्मला पासवान, पूर्व विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्या, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने का दिया संदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रयाग दौरे पर स्पष्ट संदेश दिया कि जो कार्यकर्ता रूठे हैं उन्हें मनाएं। सभी को साथ लेकर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण हैं। सभी वरिष्ठ मिलकर पार्टी के हित में शत प्रतिशत प्रयास करें। इस दौरान फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल ने जिला पंचायत व ब्लाकप्रमुख पद को लेकर जातीय समीकरण को भी स्पष्ट किया।

chat bot
आपका साथी