युवाओं से धोखा कर रही प्रदेश सरकार : वंशराज

जासं प्रयागराज प्रदेश की भाजपा सरकार ने वर्ष 2017 में युवाओं को रोजगार देने का दावा किया था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 08:05 PM (IST) Updated:Tue, 10 Nov 2020 08:05 PM (IST)
युवाओं से धोखा कर रही प्रदेश सरकार : वंशराज
युवाओं से धोखा कर रही प्रदेश सरकार : वंशराज

जासं, प्रयागराज : प्रदेश की भाजपा सरकार ने वर्ष 2017 में युवाओं को रोजगार देने का दावा किया था। सत्ता में आने से पहले कहा था कि सरकार बनने के 90 दिन के अंदर प्रदेश में जो भर्तियां रुकी पड़ी हैं उन्हें भरने का काम किया जाएगा, लेकिन ये सिर्फ चुनावी जुमला ही बनकर रहा गया। नौकरी के नाम पर नौजवानों को धोखा दिया गया है। ये बातें मंगलवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश छात्र विग के अध्यक्ष वंशराज दुबे ने सिविल लाइंस में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं।

उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल में दरोगा की कोई भी भर्ती नहीं निकाली गई है। प्रदेश सरकार की ओर से 21 सितंबर 2020 को एक ट्वीट जारी किया गया, जिसमें बताया जा रहा है कि उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 16708 भर्तियां की गई हैं। जबकि सच्चाई यह है कि 2017 से लेकर अब तक 12 भर्तियां निकाली हैं। उन 12 भर्तियां में अभी तक कोई भर्ती क्लियर नहीं हुई है। कहा कि वर्ष 2018 में ग्राम विकास अधिकारी में 2953 पदों के लिए भर्तियां निकली गई थीं। लगभग 14 लाख नौजवानों ने फार्म भरा था। 9-10 लाख अभ्यर्थियों ने इसकी परीक्षाएं दी थी। 185 रुपये प्रति छात्र फीस ली गई, लेकिन चयनित होकर भी अभ्यर्थी दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन तमाम मामले को लेकर 25 नवंबर को पार्टी की छात्र संगठन सीवाईएसएस उप्र प्रभारी, राज्य सभा सदस्य संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में लखनऊ में एक महासम्मेलन का आयोजन किया गया है।

chat bot
आपका साथी